फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: People doing kirtan in Holi were pelted by miscreants attacked a youth with a knife for protesting

दिल्ली: कीर्तन कर रहे लोगों पर दबंग ने किया पथराव, विरोध करने पर युवक को चाकू मार किया घायल

Sun, 20 Mar 2022 07:41 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Mar 2022 07:41 AM IST
सार

कुणाल अपने परिजनों और पड़ोसियों के साथ होली के मौके पर कीर्तन कर रहा था। मौके पर फिरोज नामक दबंग अपने 5-6 साथियों के साथ आया और कीर्तन बंद करने की कहने लगा। मना करने पर उसने कुणाल पर चाकुओं से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Delhi: People doing kirtan in Holi were pelted by miscreants attacked a youth with a knife for protesting
CRIME - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर इलाके में होली के अवसर पर गली में कीर्तन कर रहे लोगों पर एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ पथराव कर दिया। लोगों के विरोध करने पर बदमाश ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमला में युवक का कान काट गया। घटना के विरोध में लोगों ने प्रेम नगर थाने पर प्रदर्शन किया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ दुर्गा चौक, आस्था विहार,में रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में कुणाल व उसके परिवार और गली के अन्य लोग घर के पास कीर्तिन कर रहे थे। तभी फिरोज नाम का बदमाश अपने साथियों के साथ वहां आया और कीर्तन बंद करने के लिए कहने लगा। सभी ने उसका विरोध किया।

विज्ञापन

फिरोज लोगों के साथ गाली गलौच व हाथापाई करने लगा। लोगों के विरोध करने पर फिरोज और उसके साथियों ने लोगों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़ने की कोशिश की तो फिरोज ने चाकू निकाल लिया और कुणाल पर हमला कर दिया। चाकू लगने ले कुणाल का कान कट गया। चाकू मारने के बाद बदमाश चाकू को लहराता हुआ वहां से फरार हो गया। वहां मौजूद लोग घायल कुणाल को संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

थाने पर पहुंचकर किया प्रदर्शन

कुणाल के परिवार वाले और अन्य लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आला अधिकारियों ने थाने पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। पुलिस ने कुणाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिरोज और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed