दिल्ली: उत्तम नगर में इमारत में लगी आग, युवक की झुलस कर मौत, भाई भी झुलसा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच मे शार्ट सर्किट से आग लगने की बाद सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तम नगर के ओम विहार इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में आग लग गई। हादसे में एक युवक की झुलसकर मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 90 फीसदी झुलसी अवस्था में उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों भाई इमारत में सोफा बनाने का काम करते थे। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पानी गर्म करने वाले उपकरण में शार्ट सर्किट से आग लगी है। वहीं दमकल अधिकारियों का कहना है कि घर में रखे केमिकल के ड्रम पर चिनगारी गिरने से आग भयावह हो गई और दोनों भाईयों को भागने का मौका नहीं मिल पाया। दमकल की एक गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।
मृत युवक की पहचान उत्तम नगर ओम विहार निवासी साहिल(24) के रूप में हुई है। जबकि उसके भाई नाम तालीम(29) है। दोनों भाई अपने चार अन्य भाई बहन और माता-पिता के साथ रहता था। 20 गज में बनी इमारत में परिवार के सदस्य कपड़े के पर्दे और सोफा कवर और गद्दे का काम करते हैं।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार सुबह परिवार के सभी सदस्य भूतल पर मौजूद थे, जबकि तालीम में बने एक कमरे में सो रहा था। उसके कमरे के बाहर पानी गर्म का उपकरण बाल्टी में लगा था। बताया जा रहा है कि उपकरण में शार्ट सर्किट हो गया और आग कमरे में रखे फोम वाले गद्दे में पकड़ लिया। कुछ देर बाद उपर के कमरे से धुंआ निकलने लगा। धुंआ जब नीचे के कमरे में पहुंचा तो घर में अफरा-तफरी मच गई और सभी छत की ओर भागे। कमरे में सोया तालीम आग की लपटों में झुलस गया था। शोर शराबा होने पर आस पास के लोग जमा हो गए। सभी ने तालीम को बचाने की कोशिश करने लगे। कुछ लोग आग बुझा रहे थे।
इसी दौरान साहिल कमरे में घुसकर तालीम को बचाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान वह भी आग और धुंए के चपेट में आकर अचेत हो गया। लोगों ने दोनों भाईयों को किसी तरह से बाहर निकाला और पास के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पहुंचाया। जहां साहिल को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद तालीम को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।