{"_id":"61c886fad5fb354e8b5bc845","slug":"delhi-night-curfew-will-be-effective-from-11-pm-to-5-am-from-today-as-the-cases-of-corona-increase-ashram-news-noi623519055","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कोरोना के मामले बढ़ने पर आज से रात्रि कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : कोरोना के मामले बढ़ने पर आज से रात्रि कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही दिल्ली सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। ग्रीन से येलो श्रेणी में पहुंची दिल्ली में सोमवार से रात्रि कर्फ्यू रहेगा। रात 11 से सुबह 5 बजे तक यह प्रभावी रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आवागमन की अनुमति होगी।
सूत्रों के अनुसार, रात्रि कर्फ्यू के दौरान दुकानें सुबह 10 से रात 8 बजे तक सम-विषम प्रक्रिया के तहत खोलने का प्रावधान है। सभी रेस्तरां में सुबह 8 से रात 10 बजे तक 50 फीसदी ग्राहकों की अनुमति होती है। इसके अलावा 50 फीसदी क्षमता के साथ सार्वजनिक परिवहन सेवा चलाने का प्रावधान है। दिल्ली सरकार ने शनिवार को रात्रि कर्फ्यू लगाने के संकेत दिए थे।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के ग्रेप नियम के अनुसार कोरोना के मामले येलो स्थिति में आने पर नाइट कर्फ्यू लगाना चाहिए और राजधानी में कोरोना के मामले येलो स्थिति में आ चुके हैं। इसलिए सरकार ने रात्रि कर्फ्यू का निर्णय लिया है। ग्रेप को चार रंगों में दर्शाया गया है। हर रंग के लिए एक अलग एक्शन प्लान और उसकी शर्तें तय की गई हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को दिल्ली सरकार को ग्रेप के पहले लेवल पर राजधानी के पहुंचने के बारे में अवगत कराया था और इस स्थिति में नाइट कर्फ्यू लगाने का सुझाव भी दिया था। येलो श्रेणी के तहत एक हजार सैंपल की जांच में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिलने, सप्ताह में संक्रमण के करीब 1500 मामले आने या फिर एक सप्ताह में ऑक्सीजन के 500 बिस्तरों पर मरीज भर्ती होने की स्थिति में रात्रि कर्फ्यू लगाया जाता है।
आंबेडकर के जीवन पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
दिल्ली सरकार ने 5 जनवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर शुरू होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उनके अनुसार कोरोना के मामले में स्थिति में सुधार होने पर कार्यक्रम आयोजित करने की नई तारीख घोषित की जाएगी।