फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :  woman bites thumb of another in domestic violence

दिल्ली : घरेलू झगड़े में ननद ने भाभी का अंगूठा चबाया, घटना के बाद फरार

Thu, 25 Mar 2021 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली    
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली     Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Mar 2021 04:04 AM IST
सार

  • शाहदरा इलाके का मामला
  • घरेलू विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम
  • पीड़िता के दो बेटों को भी पीटने का आरोप

विज्ञापन
Delhi News :  woman bites thumb of another in domestic violence
demo pic

विस्तार

शाहदरा इलाके में झगड़े के दौरान एक महिला ने अपनी भाभी का अंगूठा चबाकर अलग ही कर दिया। 45 वर्षीय पीड़िता मीना सोनी दर्द से छटपटाने लगी। बेटे मां को बचाने आए तो चाचा ने उनके साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी ननद मीनू शर्मा मौके से फरार हो गई। जख्मी हालत में मीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। शाहदरा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता मीना सोनी परिवार के साथ शाहदरा के गोरखपार्क में रहती है। वह गृहिणी हैं। पुलिस को दिए बयान में मीना ने बताया कि अक्सर उनका छोटी-छोटी बातों पर सास व देवर से झगड़ा होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात को उनकी सास विमला देवी और देवर संजय वर्मा से झगड़ा होने लगा। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी ननद मीनू शर्मा अपने पति के साथ वहां पहुंच गई। 


आते ही मीनू ने मीना से झगड़ा शुरू कर दिया। कहासुनी के दौरान वह मीना से गाली-गलौज करने लगी। इस दौरान मारपीट भी शुरू हो गई। आरोप है कि मीनू ने अपनी भाभी मीना का के हाथ का अंगूठा चबाकर अलग कर दिया। बेटे विक्रांत और शिव मां को बचाने आए तो चाचा संजय वर्मा ने दोनों को बुरी तरह पीटा। बाद में मंगलवार को मीना की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed