फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : water crisisi in national capital as ammonia in yamuna river increases

दिल्ली : यमुना में बढ़ी अमोनिया की मात्रा, गंदे पानी की आपूर्ति से गहराया जल संकट

Sat, 10 Apr 2021 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Apr 2021 04:32 AM IST
सार

  • पूर्वी दिल्ली से लेकर नई व पश्चिमी दिल्ली में पानी की समस्या
  • पिछले एक सप्ताह से यमुना में फॉस्फेट व अमोनिया की मात्रा बढ़ रही

विज्ञापन
Delhi News : water crisisi in national capital as ammonia in yamuna river increases
आईटीओ पर यमुना का हाल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग में भी इजाफा हो रहा है। दूसरी ओर यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से लोगों के सामने गंदे पानी की आपूर्ति से पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। इसका व्यापक असर पूर्वी दिल्ली इलाके में देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


यहां लोग बदबूदार गंदे पानी की वजह से बाहर से पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर हैं। वहीं, बीमारी के डर के कारण कुछ लोग पानी को उबालकर पी रहे हैं। इस तरह के हालात पुरानी व नई दिल्ली से लेकर पश्चिमी दिल्ली तक हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले एक सप्ताह से यमुना में फॉस्फेट व अमोनिया की मात्रा बढ़ रही है। यही वजह है कि कालिंदी कुंज बैराज के पास जहरीली सफेद झाग भी देखी जा रही है। इसका सीधा असर पीने के पानी पर पड़ रहा है। पूर्वी दिल्ली के आरडब्ल्यूए समूह ईस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूए ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष बीएस वोहरा ने बताया कि पानी में गंदगी के साथ दबाव की भी शिकायत है। इस वजह से कई बार स्थानीय निवासियों को बाहर से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि पानी की बोतलों के दाम भी 100 रुपये से कम नहीं हैं। वहीं, यदि बोतल को रिफिल कराना है तो इसका दाम 20 रुपये से लेकर 25 रुपये लिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी उबालकर पीने को मजबूर लोग
गंदे पानी की आपूर्ति की वजह से पूर्वी दिल्ली की विभिन्न सोसाइटियों में लोग पानी उबालकर पीने को मजबूर हैं। इसे लेकर अलग-अलग आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सोशल मीडिया पर ग्रुप में लोगों को पानी को उबालकर पीने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही लोगों की शिकायत है कि आपूर्ति किए जाने वाले पानी में कीटनाशक भी बहकर लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं। इस वजह से लोगों का पानी पीना और भी दूभर हो गया है।

केवल दो घंटे ही पानी की आपूर्ति
किराड़ी स्थित प्रताप विहार निवासी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनमोहन ने बताया कि गर्मी की शुरुआत में ही पानी की कटौती हो गई है। इस कड़ी में मात्र तीन दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है। वहीं, इसमें भी कई बार गंदे पानी की वजह से पानी भरने का फायदा नहीं रहता है। उन्होंने बताया कि केवल दो घंटे ही पानी की आपूर्ति हो रही है। 

पानी के साथ बहकर घरों में पहुंच रही मिट्टी
नई दिल्ली के करोलबाग स्थित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अतुल गोयल ने कहा कि यमुना में अमोनिया बढ़ने की वजह से पानी की आपूर्ति पर भी प्रभाव पड़ा है। कई बार लोगों के घरों में पानी के साथ बहकर मिट्टी भी पहुंच रही है। इस तरह के पानी को किसी भी उपयोग में नहीं लिया जा रहा है। इससे पानी की बर्बादी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि पानी में बदबू की वजह से इसे स्टोर करना भी मुश्किल है। 

लोगों ने कहा...
पानी में दबाव की भी समस्या है। गर्मी में इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। बदबूदार पानी की वजह से इसे स्टोर नहीं किया जा सकता है। इस वजह से लोग बाहर से पानी खरीदते हैं।
-बीएस वोहरा, अध्यक्ष, ईस्ट दिल्ली ज्वाइंट आरडब्ल्यूए

पानी आता है तो गंदा आता है। साथ ही पानी में दबाव की भी समस्या रहती है। इसे लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

-मनमोहन नेगी, अध्यक्ष, प्रताप विहार पार्ट-1

पानी हमारे इलाके का पुराना मुद्दा है। यहां पानी की आपूर्ति को लेकर शिकायत रहती है। गंदगी इसका बड़ा कारण है। साथ ही पानी का दबाव इतना कम होता है कि यह पहली मंजिल तक नहीं पहुंच पाता है।
-अतुल गोयल, उर्जा (यूनाइटेड रेजिडेंट ज्वाइंट एक्शन) आरडब्ल्यूए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed