फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : vasant utsav at nizamuddin aulia dargah

हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर सूफी वसंतोत्सव, आयोजन में पीले रंग की बहार

Wed, 17 Feb 2021 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Feb 2021 04:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : vasant utsav at nizamuddin aulia dargah
वसंतोत्सव का आयोजन... - फोटो : अमर उजाला

हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर मंगलवार को सूफी वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। बसंत पंचमी के मौके पर दरगाह को पीले गेंदे के फूलों से सजाया गया था। वसंतोत्सव में शामिल लोगों ने पीले रंग का पटका व पगड़ी पहनी हुई थी।

विज्ञापन


सूफी वसंतोत्सव में शामिल होने देशभर के कव्वाल हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर पहुंचे थे। जिनके द्वारा हजरत मिजामुद्दीन औलिया की शान में भव्य कव्वाली (महफिल-ए-शमा) पेश की गई।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन औलिया के जमाने से यहां पर सूफी बसंतोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। दरगाह के खादिम सैय्यद कलीम निजामी ने बताया कि तेरहवीं शताब्दी में हजरत अमीर खुसरो ने हजरत निजामुद्दीन औलिया को खुश करने के लिये सबसे पहले कव्वाली पेश की थी। उस दिन बसंत पंचमी थी, तब से हर साल बसंत पंचमी के मौके पर सूफी वसंतोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह हजरत निजामुद्दीन दरगाह की समृद्ध परंपरा का अहम हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह वसंतोत्सव का आयोजन केवल हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर ही होता है। वैसे तो हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर रोजाना कव्वाली होती है। दरगाह के सामने कव्वाल कव्वाली पेश करते हैं। लेकिन सूफी वसंतोत्सव के मौके पर दरगाह के अंदर और बाहर दो जगहों पर कव्वाली पेश की जाती है।


मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन के कव्वालों के अलावा देशभर से आए कव्वालों ने कव्वाली पेश की। इस बार कोविड-19 के चलते सूफी वसंतोत्सव के मौके पर सामान्य सजावट हुई थी जबकि इससे पहले के वसंतोत्सव में यहां रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाती हैं। आकर्षक सजावट की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed