फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Two patients died due to lack of oxygen in GTB Hospital

दिल्ली-एनसीआर : इलाज न मिलने से राजधानी में पांच और ग्रेनो में एक की मौत, डॉक्टरों ने बताई लाचारी

Fri, 23 Apr 2021 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Apr 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Two patients died due to lack of oxygen in GTB Hospital
corona in india - फोटो : पीटीआई

कोरोना की ये लहर दिल्ली-एनसीआर में भी आफत बनकर टूट रही है। ऑक्सीजन की कमी ने हाहाकार की स्थिति पैदा कर दी है। ऑक्सीजन की कमी के चलते दिल्ली-एनसीआर में कई लोगों की जान भी जा रही है। बीती रात जीटीबी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से दो मरीजों की मौत हो गई और गंगाराम अस्पताल में तीन मरीजों को जान गंवानी पड़ी। वहीं ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में दिल्ली  महिला आयोग की अध्यत्र स्वाति मालीवाल अपने नाना को ही भर्ती नहीं करा पाईं और उन्होंने दम तोड़ दिया। दिल्ली-एनसीआर के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट है। 

विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल में बृहस्पतिवार देर रात बेड न मिलने की वजह से दो मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में सभी बिस्तर भर जाने के बाद आपातकालीन विभाग के सामने ही स्ट्रेचर पर मरीजों को रखा गया, लेकिन यहां ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने की वजह से स्ट्रेचर पर लेटे दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक महिला और दूसरा बुजुर्ग मरीज था।
विज्ञापन


रात 12 बजकर 25 मिनट पर अस्पताल के आपातकालीन विभाग के बाहर स्ट्रेचर पर लेटी एक महिला की सांस उखड़ने लगी। इस बीच तीमारदार ने जब चिल्लाना शुरू किया तो आनन-फानन में पीपीई किट पहने डॉक्टर वहां पहुंचे और महिला को सीपीआर देने लगे, लेकिन करीब पांच मिनट की काफी कोशिशों के बाद भी मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चार अस्पतालों के चक्कर लगाने के बाद जीटीबी पहुंचे एक बुजुर्ग मरीज ने स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिली है कि मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी। समय पर अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन न मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई। यह पूरी घटना अमर उजाला के फोन में भी कैद हुई। पूछताछ में पता चला कि महिला शाहदरा के ज्योति नगर निवासी थी और बुजुर्ग मरीज दिलशाद गार्डन के निवासी थे। हालांकि, दोनों के ही परिजन अधिक बातचीत करने की स्थिति में नहीं थे, जिस कारण खबर लिखे जाने तक उनसे अधिक जानकारी नहीं मिल सकी।

इसी बीच रात 12 बजकर 28 मिनट पर एक महिला डॉक्टर के आगे हाथ जोड़कर अपने पति को भर्ती करने के लिए रोती रही। महिला रोते-रोते बोल रही थी कि उनके पति को सांस नहीं आ रही है। उनका ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने वाला है। डॉक्टर साहब, इन्हें ऑक्सीजन दे दो...इन्हें भर्ती कर लो। 20 मिनट तक अपील करने के बाद जब डॉक्टरों ने काफी कोशिशों के बाद उन्हें समझाया कि अस्पताल में एक भी बेड खाली नहीं है न ही उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन का प्वाइंट है, जिसके माध्यम से उनके पति को बचाया जा सके। इसके बाद महिला अपने पति को एक कार में ले गईं।


अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात डॉक्टरों ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास संसाधनों की कमी है। इस वक्त बिल्कुल नहीं चाहते कि कोई मरीज वापस जाए। जिन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत है, उन्हें हम ऑक्सीजन नहीं उपलब्ध करा सकते हैं। क्योंकि हमारे पास अतिरिक्त प्वाइंट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed