ट्रैक्टर रैली हिंसाः खालिस्तान कोण से भी होगी जांच, अब तक दर्ज नहीं हुआ देशद्रोह का मामला
- लोधी कॉलेज से एफआईआर एनआर यूनिट को वापस भेजी गई
- षड्यंत्र की बात सामने आने के बाद ही धारा लगाई जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब किसान हिंसा नहीं बल्कि खालिस्तन के कोण से जांच करेगी। स्पेशल सेल की नार्दर्न रेंज से लोदी कॉलोनी स्थित नई दिल्ली रेंज को भेजी गई एफआईआर अब वापस नार्दर्न रेंज को लौटा दी गई है। नार्दर्न रेंज अब इस मामले में खालिस्तान कोण से ही जांच करेगी।
26 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने अभी तक देशद्रोह व गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन विधेयक (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज नहीं किया है। दिल्ली पुलिस ने अभी तक हिंसा की साजिश रचने की धारा भी नहीं लगाई है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 14 जनवरी को स्पेशल सेल की नार्दन यूनिट में यूएपीए व देशद्रोह के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। एसएफजे ने एक पम्फलेट जारी कर इंडिया गेट पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को 25000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी।
किसान हिंसा के बाद इस एफआईआर को स्पेशल सेल की लोधी कॉलोनी यूनिट(नई दिल्ली रेंज) को ट्रांसफर कर दिया था। तब कहा गया था कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे का अपमान हुआ है और साजिश के तहत हिंसा हुई। ये भी कहा गया कि इस एफआईआर में कुछ धाराएं जोड़कर किसान हिंसा की जांच की जाएगी।
इस बीच इस्राइल दूतावास के पास बम धमाका हो गया। लोदी कॉलोनी रेंज बम धमाकों की जांच में लग गई। नार्दर्न रेंज के अधिकारी का कहना है कि इस मामले को लेकर अभी खालिस्तान कोण से जांच हो रही है। किसान हिंसा को लेकर अभी जांच शुरू नहीं की गई है। अगर किसी गिरफ्तारी के बाद किसान टैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को हिंसा करने की साजिश सामने आती है तो साजिश रचने की धाराएं जोड़ी जाएंगी।