फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :  throat of a young man slit again with Chinese manjha, died in hospital

Delhi News :दिल्ली में चीनी मांझे से फिर कटा एक युवक का गला कटा, अस्पताल में मौत

Mon, 15 Aug 2022 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 03:49 AM IST
सार

Delhi News : मानसरोवर पार्क इलाके में स्कूटी से जा रहे युवक का चीनी मांझे से गला कट गया। घायल अवस्था में उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Delhi News :  throat of a young man slit again with Chinese manjha, died in hospital
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहदरा इलाके में रविवार को एक बार फिर चीनी मांझे ने एक युवक की जिंदगी की डोर काट दी। मानसरोवर पार्क इलाके में स्कूटी से जा रहे युवक का चीनी मांझे से गला कट गया। घायल अवस्था में उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त 25 साल के अभिषेक के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ गली नंबर आठ में रहते थे। परिवार में पिता मनोज कुमार, मां सीमा के अलावा तीन भाई और एक बहन हैं। अभिषेक अविवाहित थे। उनका बालाजी नाम से टेंट हाउस है। 
विज्ञापन


परिवार वालों के मुताबिक रविवार दोपहर में अभिषेक किसी काम से शालीमार गार्डन जा रहे थे। वह स्कूटी से घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर वह नत्थू कालोनी फ्लाई ओवर पर पहुंचे। इसी दौरान अचानक मांझा उनके गले में फंस गया। वह जब तक कुछ समझ पाते मांझे से उनका गला काट दिया। उन्होंने हाथ से मांझे को हटाने की कोशिश करने लगे, लेकिन इस दौरान उनकी अंगुलियां कट गई। गले में ज्यादा गहरे कट होने की वजह से वह स्कूटी समेत वहीं गिर गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंगबाजी का शौक रखने वाले एहतियात बरतें
बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने पतंगबाजी का शौक रखने वालों से पतंग उड़ाने के दौरान एहतियात बरतने की अपील की है। कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले पतंगबाजी सुरक्षा व सावधानी के साथ करें। ओवरहेड बिजली के तारों व खंभों से दूर रहें। मेटल कोटेड मांझे के बिजली के तारों और खंभों में उलझने से अस्पताल, जल बोर्ड, दिल्ली मेट्रो समेत जरूरी सेवाओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। 


जिले में लगातार चीनी मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई हो रही है। कई दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जिन इलाके में पतंगबाजी होती है वहां विशेष निगरानी रख रही है और दुकानदारों की धर पकड़ कर रही है।  
- आर सत्यसुंदरम, जिला पुलिस उपायुक्त शाहदरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed