फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Sushil wrestler seen at Meerut toll

सागर हत्याकांड : मेरठ के टोल प्लाजा पर दिखा सुशील पहलवान

Fri, 21 May 2021 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 May 2021 04:49 AM IST
सार

  • भागने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
  • उत्तराखंड से नेपाल भागने की भी आशंका

विज्ञापन
Delhi news: Sushil wrestler seen at Meerut toll
मेरठ टोल पर सुशील... - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या होने के बाद पहली बार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार का फुटेज सामने आया है। सुशील मेरठ टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसमें वह एक कार में एक अन्य शख्स के साथ बैठा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज उस दौरान का है जब घटना के बाद वह उत्तराखंड की ओर जा रहा था। तकनीकी सर्विलांस में भी उसके उत्तराखंड की ओर जाने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन


तकनीकी जांच के जरिए पुलिस सुशील पहलवान समेत अन्य आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है। पुलिस को मेरठ टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सुशील का फुटेज मिला है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सुशील के साथ कार में मौजूद व्यक्ति की पहचान कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है, ताकि उसके जरिए यह पता लगाया जा सके की सुशील कहां गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह उत्तराखंड के एक आश्रम में है। वहीं, कुछ का मानना है कि वह नेपाल भी भाग सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सुशील पेशेवर अपराधी की तरह बर्ताव कर रहा है। वह कई सिम कार्ड के जरिए अपने सहयोगियों के संपर्क में रहता है। वह पुलिस की जांच के भटकाने के लिए अपने सहयोगियों की मदद से सर्विलांस पर लगे अपने सिम का इस्तेमाल करवाता है, ताकि पुलिस को लगे कि सुशील दिल्ली के आसपास मौजूद है। जांच के दौरान पुलिस को कई सिम नंबरों का पता चला है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सुशील एक बार फिर अदालत से जमानत की गुहार लगा सकता है या फिर आत्मसमर्पण कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed