फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :  stabbing and blood shed in the capital on minor issues

दिल्ली में चाकूबाजी : कहीं रंजिश तो कहीं मामूली बात पर बहा खून, प्रतिशोध में गई एक की जान

Wed, 31 Mar 2021 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 31 Mar 2021 05:07 AM IST
सार

  • होलंबी कलां में पानी भरने के विवाद में युवक हत्या
  • मौरिस नगर में प्रतिशोध में चला चाकू

विज्ञापन
Delhi News :  stabbing and blood shed in the capital on minor issues
demo pic - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के होलंबी कलां इलाके में होली के दिन पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू और बीयर की बोतल से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त बंटी (23) के रूप में हुई है। घटना के बाद मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना मिलते ही इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कयामुद्दीन (22) सलाउद्दीन (29) कुंदन (20) और कौशल (18) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बंटी परिवार के साथ ए-ब्लॉक, होलंबी कलां में रहता था। इसके परिवार में मां सुशीला, दो भाई दीपक और राहुल हैं। बंटी एक रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। वहीं इसके दोनों भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं। बंटी के पिता का तीन साल पहले देहांत हो चुका है। सोमवार को होली खेलने के बाद शाम के समय बंटी घर के लिए पीने का पानी लेने पड़ोस के एक नल पर चला गया। इसी दौरान कयामुद्दीन का बंटी से झगड़ा हो गया। मारपीट होने के बाद दोनों ओर से भीड़ इकट्ठा हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद बंटी घर से बाहर निकला तो कयामुद्दीन ने अपने भाई सलाउद्दीन व दोस्त कुंदन और कौशल के साथ मिलकर बंटी पर चाकू और बीयर की बोतल से हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू और बोतल के कई वार बंटी पर किए। 
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों को सूचना मिली तो तुरंत परिवार बंटी को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। खबर मिलते ही नरेला इंडस्ट्रियल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बल तैनात कर देर रात आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू की गई। देर रात पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौरिस नगर में प्रतिशोध में चला चाकू
उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर इलाके में मंगलवार शाम दो दिन पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त राहुल (18) के रूप में हुई है। पुलिस को राहुल का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। हत्या के कुछ ही देर बाद आरोपी सुहैल उर्फ भोला को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि झगड़े का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक राहुल अपने परिवार के साथ सेंट स्टीफन अस्पताल के पास शहीदी पार्र्क बगीची लेन में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें व एक भाई है। राहुल कमला नगर इलाके में एक ठेले पर काम करता था। मंगलवार शाम के समय वह ठेले पर मौजूद था। इस बीच वह किसी काम से ठेले से कुछदूर गया तो अचानक वहां सुहैल उर्फ भोला पहुंचा। आते ही आरोपी ने राहुल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद राहुल को नजदीकी अस्पताल ले जाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ ही देर बाद सुहैल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सुहैल ने बताया कि रविवार को राहुल से उसका झगड़ा हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था। आज उसने बदला लेने की नियत से उस पर हमला कर उसकी हत्या की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
----
 

रास्ता न देने पर सिविल डिफेंस वालंटियर को चाकू घोंपा

सड़क पर हुड़दंग कर रहे लड़कों से सिविल डिफेंस वालंटियर ने रास्ता मांगा। बजाए रास्ता देने के आरोपी पीड़ित से भिड़ गए। एक आरोपी ने चाकू निकालकर पीड़ित नितेश कुमार (25) के पेट में घोंप दिया। वारदात के बाद पीड़ित को हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान एक आरोपी वहां पहुंचा और पुलिस को कुछ न बताने के लिए नितेश को धमकाने लगा। आरोपी को वहीं पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसकी पहचान नीतीश खन्ना (27) के रूप में हुई है। हर्ष जैन ओर यमन मेहता नामक आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक नितेश कुमार परिवार के साथ शंकर नगर, कृष्णा नगर में रहता है। वह सिविल डिफेंस में वालंटियर है। रविवार की रात करीब 10.30 बजे वह दफ्तर से होली खेलकर अपने घर वापस लौट रहा था। इस बीच वह कृष्णा नगर में शिव मंदिर के पास पहुंचा तो वहां पर काफी भीड़ थी। कुछ लड़के होली का हुड़दंग कर रहे थे। नितेश ने अपनी बाइक का हॉर्न बजाकर रास्ता मांगा, लेकिन आरोपियों ने उसकी नहीं सुनी। इस दौरान वह बाइक से उतरा और लोगों से एक ओर हो जाने के लिए कहने लगा। इस दौरान तीन युवक नितेश से झगड़ा करने लगे। नितेश ने विरोध किया तो एक आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा, हालत गंभीर

नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में होली के दिन एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी ने दौड़ा-दौड़ाकर युवक को चाकू मारा। गंभीर हालत में पीड़ित वसीम उर्फ मोगली को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के बाद आपसी रंजिश में हमले का पता चला है। वसीम परिवार के साथ शकूरपुर इलाके में रहता है।

गलवार दोपहर को उसका किसी बात पर प्रिंस नामक बदमाश से झगड़ा हो गया। आरोपी ने वसीम पर चाकू से कई वार किए। बाद में वह उसकी हथेली में चाकू घोंपकर फरार हो गया। वसीम का कहना है कि वह उसे मरा हुआ समझकर फरार हुआ है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंस की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed