फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Special trains will run for Gorakhpur, Kanpur and Jammu

भारतीय रेल की सौगात : गोरखपुर, कानपुर और जम्मू के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें

Wed, 24 Mar 2021 05:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Mar 2021 05:45 AM IST
सार

  • विशेष गाड़ियों से होली पर घर जाने वालों को होगी सहूलियत 

विज्ञापन
Delhi News : Special trains will run for Gorakhpur, Kanpur and Jammu
भारतीय रेल - फोटो : Social media

विस्तार


विज्ञापन




होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। विभिन्न दिशाओं से पूर्वांचल के लिए बड़ी संख्या में लगातार ट्रेनें चलाई जा रही हैं। स्पेशल ट्रेन मुख्य रूप से गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर, कानपुर सेंट्रल-अमृतसर-कानपुर सेंट्रल, न्यू जलपाईगुड़ी-जम्मूतवी के बीच चलेंगी।  

ट्रेन संख्या 07003/07004 सिकंदराबाद-गोरखपुर-सिकंदराबाद के बीच चलेगी। सिकंदराबाद से गोरखपुर के लिए 25 मार्च को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 07004 गोरखपुर से सिकंदराबाद के लिए 30 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 5:25 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4:10 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, बाराबंकी व गोंडा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसी तरह एक अन्य ट्रेन 09049/09050 सूरत-मुजफ्फरपुर-सूरत के बीच चलेगी। सूरत से यह ट्रेन मुजफ्फरपुर के लिए 6 मार्च को चलेगी व वापसी में मुजफ्फरपुर से सूरत के लिए यह स्पेशल ट्रेन 28 मार्च को चलेगी। मार्ग में यह विशेष ट्रेन बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, फैजाबाद, अयोध्या, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, छपरा व हाजीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04145/04146 कानपुर सेंट्रल-अमृतसर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। कानपुर सेंट्रल से अमृतसर के लिए यह ट्रेन 5 अप्रैल को चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को कानपुर सेंट्रल से शाम 5:50 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04146 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल 6 अप्रैल से अग्रिम सूचना तक प्रत्येक मंगलवार को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलेगी व अगले दिन तड़के 4:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष ट्रेन उन्नाव, बालामऊ, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला, राजपुरा, साहनेवाल, लुधियाना, फगवाड़ा, जलंधर तथा ब्यास स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य ट्रेन 05703 न्यूजलपाईगुडी-जम्मूतवी स्पेशल चलाई जाएगी। यह ट्रेन 24 मार्च को न्यू जलपाईगुड़ी से  रात 9:30 बजे चलेगी व तीसरे दिन दोपहर 1:10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी किशनगंज, कटिहार, कारागोला रोड, नौगछिया, खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बाघा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट व कठुआ स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed