फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Soon passengers will be able to travel on all seats in Delhi Metro

दिल्ली मेट्रोः जल्द ही सभी सीटों पर सफर कर सकेंगे यात्री

Wed, 10 Feb 2021 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Feb 2021 05:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Soon passengers will be able to travel on all seats in Delhi Metro
delhi metro - फोटो : PTI

मेट्रो यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। साढ़े पांच महीने बंद रहने के बाद संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी एहतियात के साथ मेट्रो सेवाएं बहाल हुईं। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए ट्रेन में एक-एक सीट छोड़ने के नियम लागू किया गया। अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सरकार से आग्रह किया है कि डीटीसी बसों की तर्ज पर सभी सीटों पर यात्रियों को सफर की इजाजत दी जाए। इस पर मंजूरी मिलते ही मेट्रो सेवाएं लॉकडाउान से पहले की स्थिति में आ जाएंगी।

विज्ञापन


मेट्रो सेवाएं बहाल होने के बाद से कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन, सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग चल रहे हैं। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने कहा कि स्टेशनों पर भीड़ न होने देने का भी ध्यान रखा जा रहा है। अब अधिक से अधिक यात्रियों को सफर का मौका देने के लिए डीटीसी बसों की तर्ज पर मेट्रो में भी राहत मांगी गई है। स्टेशन पर भीड़ न होने देने के लिए एक या दो एंट्री-एक्जिट गेट ही खोले गए हैं। यात्रियों के प्रवेश में भी अंतराल रखा जा रहा है।
विज्ञापन


मेट्रो सेवाएं बहाल होने पर यात्रियों की संख्या एक तिहाई रह गई थी। डीएमआरसी प्रबंध निदेशक का कहना है कि ऑफ पीक ऑवर के दौरान भी मेट्रो की फ्रिक्वेंसी कम करने के बजाय बढ़ाई गई, ताकि यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर दो नए एस्कलेटर शुरू किए हैं। यहां अब इनकी संख्या 47 हो गई है। तीन मेट्रो लाइनों रेड, येलो और वॉयलेट के यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा है। डीएमआरसी ने बताया कि मंगलवार को कश्मीरी गेट, रेड लाइन पर रिठाला, ब्लू लाइन पर उत्तम नगर (पूर्व), नवादा, राजौरी गार्डन, शादीपुर, यमुना बैंक, सुभाष नगर और आरके आश्रम पर नए एस्कलेटर शुरू किए गए हैं।

कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर सबसे लंबा एस्कलेटर 14.5 मीटर है। इससे बड़ा एस्कलेटर केवल जनकपुरी पश्चिम पर 15.6 मीटर ऊंचाई वाला है। कश्मीरी गेट पर वॉयलेट और रेड लाइन पर इंटरचेंज के लिए छह समानांतर एस्कलेटर हैं, जिन्हें इंजीनियरिंग की मिसाल माना जाता है। अगले छह महीने में 22 नए एस्कलेटर लगाए जाएंगे।

इनकी स्थापना कश्मीरी गेट, रेड लाइन के दिलशाद गार्डन, मानसरोवर पार्क, शाहदरा, सीलमपुर, नेताजी सुभाष प्लेस और इंद्रलोक, येलो लाइन पर मॉडल टाउन और छतरपुर, ब्लू लाइन पर राजौरी गार्डन, टैगोर गार्डन, झंडेवालान, राजेंद्र प्लेस, लक्ष्मी नगर और नोएडा सेक्टर-15, ग्रीन लाइन पर अशोक पार्क मेन में होगी।


मार्च 2022 तक आदर्श नगर, कीर्ति नगर, नोएडा सेक्टर-16, वैशाली, मुंडका सहित दूसरे स्टेशनों पर 32 नए एस्कलेटर लगने हैं। दिल्ली मेट्रो के 285 स्टेशनों पर 1100 से अधिक एस्कलेटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed