फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news : Results of sixth sero survey may be released today,

दिल्ली : आज जारी हो सकते हैं छठे सीरो सर्वे के परिणाम, अगला चरण जल्द

Mon, 14 Jun 2021 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 04:15 AM IST
सार

  • पांचवे सर्वे में 56 फीसदी लोगों में मिली थी एंटीबॉडी, इस बार कम हो सकती है संख्या
  • पांच से दस हजार सैंपल के आधार पर ही परिणाम जारी किए जा सकते हैं

विज्ञापन
Delhi news : Results of sixth sero survey may be released today,
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में कोरोना वायरस का प्रसार जानने के लिए किए गए छठे सीरो सर्वे के परिणाम आज जारी हो सकते हैं। अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू हुए इस सीरो सर्वे के लिए नमूने लिए गए थे, हालांकि कोरोना के मामले बढ़ने के कारण यह पूरा नहीं हो सका था। इसलिए पांच से दस हजार सैंपल के आधार पर ही परिणाम जारी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली के  मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की निगरानी में यह सर्वे हुआ है। इससे उन्हीं नियमों का पालन किया गया है, जो पिछले पांच सर्वे में हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी लहर से पहले छठा सीरो सर्वे शुरू हुआ था ,लेकिन फिर से मामले बढ़ने के बाद स्थिति ज्यादा गंभीर देखने को मिली।
विज्ञापन


सर्वे करने वाली   टीम को सप्ताह भर ही जांच के लिए मिल पाया था। कोरोना के मामले बढने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी बचाव कार्यों में जुट गई थीं। इसलिए तब करीब पांच से छह हजार लोगों की जांच हो पाई थी।  हालांकि, अंतिम परिणाम सोमवार को सामने आ सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि अब  संक्रमण का सही प्रसार पता करने के लिए वापस से एक नया सर्वे शुरू  होगा। पिछले सप्ताह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से भी सर्वे कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। 


 इससे पहले पांचवें चरण के सीरो सर्वे में 56 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाए गए थे, लेकिन इसके बाद भी दिल्ली में कोरोना की लहर आई और रिकॉर्ड मामले भी आए। विशेषज्ञों का आंकलन है कि छठे चरण में सीरो सर्वे के परिणाम इससे कम ही हो सकते हैं लेकिन सातवे चरण में शायद परिणाम अधिक हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed