{"_id":"604d62398ebc3e8ccc4c5627","slug":"delhi-news-resident-doctors-of-north-mcd-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर उतरे रेजिडेंट डॉक्टर, मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर उतरे रेजिडेंट डॉक्टर, मरीज हुए परेशान
Sun, 14 Mar 2021 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:39 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल पर डॉक्टर...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने के विरोध में उत्तरी निगम के कस्तूरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शनिवार को अस्पताल परिसर में हड़ताल की। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनका वेतन जारी नहीं हो जाता है। हड़ताल इसी प्रकार चलती रहेगी।
विज्ञापन
अस्पताल को रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला। बार-बार अपील करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से उनके पास हड़ताल के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से यह परेशानी हो रही है। हर बार वेतन लेने के लिए डॉक्टरों को इसी प्रकार हड़ताल करनी पड़ती है। शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक डॉक्टर अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के बाहर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान उन्होंने निगम व अस्पताल प्रशासन के खिलाफ़ नरेबाजी भी की। डॉक्टरों के प्रदर्शन के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
--