फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Relief from rain in Delhi,will continue throughout the week

Delhi Weather : दिल्ली में बारिश से मिली राहत, पूरे सप्ताह जारी रहेगा दौर

Wed, 21 Sep 2022 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Sep 2022 05:24 AM IST
सार

Delhi News : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह मानसून सक्रिय रहेगा। इस कड़ी में अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Delhi News : Relief from rain in Delhi,will continue throughout the week
rain in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में विदाई का समय नजदीक आने पर मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। इस कड़ी में दोपहर बाद मौसम के करवट लेने के बाद कई इलाकों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। 

विज्ञापन


सबसे अधिक रिज में 87 व दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में 83.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे व हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का दौर जारी रहेगा। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट होगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 61 से 93 फीसदी रहा। सुबह से धूप निकली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश का रिकॉर्ड 6.5 मिमी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह मानसून सक्रिय रहेगा। इस कड़ी में अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed