फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: protesters threw the tricolor from Red Fort but an officer saved the pride of country

प्रदर्शनकारियों ने लाल किले की प्राचीर से फेंका था तिरंगा, एक अफसर ने बचाई देश की शान

Fri, 29 Jan 2021 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 04:13 AM IST
सार

  • लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े, 20 कारतूस लूटे
  • दीप सिद्धू और गैंगस्टर लखवीर सिंह के कई वीडियो जब्त

विज्ञापन
Delhi news: protesters threw the tricolor from Red Fort but an officer saved the pride of country
लाल किला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लाल किले की प्राचीर पर पहुंचकर उपद्रवियों ने न केवल धर्म विशेष का झंडा फहराया, बल्कि तिरंगे को वहां से हटाकर नीचे फेंक दिया, लेकिन वहां तैनात एक आईपीएस अफसर ने देश की आन-बान और शान को बचाया। उन्होंने तिरंगे को नीचे गिरने से पहले ही पकड़ लिया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है। पुलिस ने लाल किले से किसान संगठनों के चार से पांच झंडों को बरामद किया है। वहां हुई हुड़दंग में सबसे ज्यादा 141 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों किले की खाई में फेंक दिया था। इससे वे ज्यादा घायल हुए।
विज्ञापन


अभी तक की जांच रिपोर्ट के मुताबिक उपद्रवियों ने लाल किले के अंदर लाइटिंग और बाहर टिकटघर तोड़ दिया। गणतंत्र दिवस समारोह के कारण लाल किले के बाहर व अंदर बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, उन्हें भी तोड़ा गया। वहां से आरोपी 20 से ज्यादा कारतूस लूटकर ले गए। लाल किला हिंसा का मुकदमा उत्तरी जिले के कोतवाली थाने में थानाध्यक्ष रितुराज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, जांच में ये भी सामने आया कि पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू और पंजाब के गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना ने उपद्रवियों का नेतृत्व किया। दोनों ने वहां हिंसा कराई। हिंसा ज्यादा बढ़ी तो दोनों फरार हो गए। पुलिस दोनों को जल्द ही पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस देने जा रही है। पुलिस ने एक वीडियो भी जब्त किया है, जिसमें दोनों उपद्रवियों का नेतृत्व कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त की जा रही है।


रात 10 बजे तक रहा कब्जा
दिल्ली पुलिस का कहना है कि मंगलवार को उपद्रवियों ने रात करीब 10 बजे तक लाल किले पर कब्जा रखा। आरोपी वहां हुड़दंग मचाते रहे और पुलिसकर्मियों को पीटकर खाई में फेंक दिया। कुछ ने खुद खाई में कूदकर जान बचाई। आरोपी उन पर डंडे बरसा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed