फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: political game over oxygen crisis in capital

ऑक्सीजन संकट पर सियासी खींचतान : केजरीवाल सरकार ने कहा चंद घंटों का स्टॉक, केंद्र ने कहा- नहीं होगी किल्लत

Wed, 21 Apr 2021 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 01:36 AM IST
सार

  • कुछ अस्पतालों को सप्लाई मिली, तो कहीं इंतजार
  • उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर बुधवार सुबह तक सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो हालात भयावह हो सकते हैं

विज्ञापन
Delhi news: political game over oxygen crisis in capital
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : pixabay

विस्तार

दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए जरूरी ऑक्सीजन पर भी सियासी खींचतान शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि ज्यादातर अस्पतालों में ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म होने को है, जो बुधवार सुबह तक ही चलेगा। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि अस्पतालों में समय पर ऑक्सीजन पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। कोई किल्लत नहीं होने देंगे।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र से तत्काल ऑक्सीजन मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने कहा, मेरी हाथ जोड़कर विनती है कि इसमें देर नहीं की जाए। 

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर बुधवार सुबह तक सप्लाई सुचारू नहीं हुई तो हालात भयावह हो सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रात दस बजे ट्वीट किया कि राजधानी के जीटीबी अस्पताल में महज चार घंटे की ऑक्सीजन बची है। यहां लगभग 500 कोरोना मरीज भर्ती हैं। इसी तरह सर गंगाराम अस्पताल में भी ऑक्सीजन का स्टाक करीब-करीब खत्म होने को है।
विज्ञापन


दोनों ही अस्पतालों के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ऑक्सीजन देने की गति को कुछ धीमा किया है, ताकि यह ज्यादा समय तक चल सके। दिल्ली सरकार के कोरोना एप के अनुसार, राजधानी के अस्पतालों में आईसीयू बेड तेजी से भरते जा रहे हैं। रात दस बजे केवल 30 बेड ही उपलब्ध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिसोदिया ने शाम छह बजे एक नोट भी ट्विटर पर डाला, जिसके मुताबिक एलएनजेपी, दीनदयाल उपाध्याय, बुराड़ी, आंबेडकर, संजय गांधी, बीएल कपूर, मैक्स (पटपड़गंज) अस्पताल में 8 से 12 घंटे तक ही ऑक्सीजन मरीजों को दी जा सकेगी।

गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डीएस राणा ने कहा कि हमारे पास रात एक बजे तक का ही स्टॉक है। यहां कोविड के 485 बेड हैं, जिनमें से 475 पर मरीज हैं। 120 मरीज आईसीयू में हैं। केजरीवाल ने इमरजेंसी के हालात पर रविवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से दखल देने को भी कहा था।

नहीं होगी किल्लत, समय पर मिलेगी ऑक्सीजन
केंद्रीय गृह मंत्रालय का कहना है कि अस्पतालों में किल्लत नहीं होगी। दिल्ली के अस्पतालों में समय पर ऑक्सीजन पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 16 ट्रकों के जरिये ऑक्सीजन मिलेगी। हर ट्रक में 20 हजार किलो के आसपास ऑक्सीजन होगी। वहीं देर शाम बालाजी कैंसर एक्शन अस्पताल को दो ट्रक ऑक्सीजन प्राप्त हुई है। अस्पताल में 20 हजार किलो ऑक्सीजन उपलब्ध हो चुकी है।

गाजियाबाद पुलिस ने कहा, कोई टैंकर नहीं रोका गया
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने देर रात ट्वीट में कहा कि गाजियाबाद के मोदीनगर में स्थित मैसर्स आइनॉक्स से जीटीबी को होने वाली ऑक्सीजन सप्लाई को जिले के डीएम और एसएसपी के आदेश पर रोक दिया गया है। इस पर पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्लांट की ऑक्सीजन सप्लाई को नहीं रोका गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया गया है। 


यूपी सरकार ने ऑक्सीजन प्लांट पर निगरानी बढ़ाई 
उत्तर प्रदेश प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र पर अधिकारियों को तैनात रखने के आदेश जारी किए हैं ताकि सिलिंडरों की सप्लाई पर नजर रख सकें। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने यह आदेश  जारी कर इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड संयंत्र पर दो वरिष्ठ अधिकारियों की 24 घंटे तैनाती का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed