फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Political colour over farmers movement

आंदोलन पर चढ़ा सियासी रंग, मंच से दूर रखे नेता, बढ़ गई धरना स्थल पर राजनीतिक कदमताल

Sat, 30 Jan 2021 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा पंकज तोमर, नई दिल्ली
पंकज तोमर, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Jan 2021 06:12 AM IST
सार

  • राकेश की मार्मिक अपील के बाद विपक्ष के लिए खुले धरनास्थलों के द्वार 
  • गाजीपुर, सिंघु और टीकरी बॉर्डर की ओर तमाम दलों के नेताओं ने लगाई दौड़
  • यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती ने रातों-रात भेजीं टीमें

विज्ञापन
Delhi news: Political colour over farmers movement
रालोद नेता जयंत चौधरी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आंसू किसान आंदोलन ही नहीं, विपक्ष के लिए भी ‘संजीवनी’ बन गए हैं। दो माह से गैर राजनीतिक तरीके से चल रहे आंदोलन पर टिकैत की मार्मिक अपील के बाद सियासी रंग चढ़ गया है। अभी तक जिन नेताओं को धरनास्थलों के आसपास तक नहीं जाने दिया जा रहा था अब वे ही अन्नदाताओं की दुखती रगों पर सियासी रोटियां सेकने पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात तक दर्जनों नेता समर्थकों के साथ गाजीपुर, सिंघु और टीकरी बॉर्डर पहुंचे। खासकर, गाजीपुर बॉर्डर पर तो यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती ने रातों-रात टीमें भेज दीं।
विज्ञापन


सियासी गलियारों में बृहस्पतिवार शाम से हलचल शुरू हो गई थी। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहा धरना लगभग समाप्ति की ओर था। राकेश टिकैत समर्थकों के साथ सम्मानजनक गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन एन वक्त पर एक नेता और उसके समर्थकों ने पहुंचकर पूरा खेल बिगाड़ दिया। इस बीच मंच पर मौजूद टिकैत की आंखें भर आईं। उन्होंने लोगों से किसानों का साथ देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से पहले पहुंचे नेता
टिकैत की अपील के बाद यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब तक के किसान दिल्ली के लिए चल पड़े। वह तड़के पांच बजे गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने शुरू हुए थे, लेकिन उनसे पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेता पहुंच गए। उन्होंने साफ कहा कि वे पार्टी हाईकमान के निर्देश पर किसानों का साथ देने पहुंचे हैं। दिन निकलते ही राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी पहुंचे। इस बीच गाजीपुर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सिंघु बॉर्डर पर मंत्री सत्येंद्र जैन पहुंच गए। शिरोमणि अकाली दल और जागो पार्टी के लोग भी पीछे नहीं रहे। इनके साथ क्षेत्रीय दलों के नेता भी सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर किसानों से सहानुभूति दिखाने पहुंचे।

कई खापों के चौधरियों ने भी डाला डेरा
गाजीपुर बॉर्डर पर यूपी और हरियाणा के कई खाप चौधरियों ने भी डेरा डाल लिया है। बागपत से चौरासी खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के साथ पहुंचे विश्वास चौधरी ने कहा कि वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक नए कानून वापस नहीं हो जाते हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी भी दर्जनों समर्थकों के साथ गाजीपुर पहुंचे। शामली जिले से बत्तीसा खाप के लोग भी धरने में शामिल हुए। निर्वाल खाप के भारत चौधरी बाबा राजवीर सिंह मुंडेट ने भी किसानों की आवाज बुलंद की। चौहान और पंवार खाप के प्रतिनिधि भी आंदोलन में शामिल हुए। हरियाणा से भी कई खाप चौधरी गाजीपुर पहुंचे।


ट्विटर वार... 
किसानों का झुकाव अपनी ओर करने के लिए नेताओं में ट्विटर वार भी चला। विपक्ष के ज्यादातर नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना और किसानों की मांगों को जायज ठहराया। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिख डाला कि...दंगे की आड़ में निर्दोष किसान नेताओं को बलि का बकरा न बनाएं। इनके अलावा भी कई नेताओं ने खुद को किसानों का हमकदम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed