फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News: Police will get help as soon as you press the panic button

Delhi News : पैनिक बटन दबाते ही मिलेगी पुलिस की मदद, नई दिल्ली इलाके में होगी यह सुविधा

Mon, 17 Oct 2022 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 01:36 AM IST
सार

Delhi News: अब नई दिल्ली में पुलिस मदद के लिए आपको फोन करने की जरूरत नहीं है। पैनिक बटन दबाते ही पुलिस आप तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Delhi News: Police will get help as soon as you press the panic button
फाइल फोटो

विस्तार

अब नई दिल्ली में पुलिस मदद के लिए आपको फोन करने की जरूरत नहीं है। पैनिक बटन दबाते ही पुलिस आप तक पहुंच जाएगी। यह बटन दबाते ही पीड़ित तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ जाएगा और उसे कुछ ही पल में पुलिस की मदद मिल जाएगी। एनडीएमसी ने आपराधिक घटना के शिकार लोगों की मदद और अपराधियों को पकड़वाने के लिए बस क्यू शैल्टरों पर पैनिक बटन लगाने की शुरूआत कर दी है।

विज्ञापन


इसके तहत 197 बस क्यू शैल्टरों में पैनिक बटन लगाने का निर्णय लिया गया है। कई शैल्टरों में यह बटन भी लगा दिए गए है। हालांकि इन बटनों ने अभी कार्य करना शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


एनडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की मंजूरी के बाद पहले चार पैनिक बटन ट्रायल के तौर पर चालू किए जाएंगे। यह बटन दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर के साथ जोड़े जाएंगे। बटन दबाते ही कॉल आपके पास के पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर हो जाएगी। इसके अलावा पीड़ित पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी से भी बात कर सकेगा। पैनिक बटन के बॉक्स में बात करने व सुनने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पैनिक बटन एनडीएमसी कंट्रोल व कमांड सेंटर के साथ भी जुडेंगे। इस तरह एनडीएमसी को भी घटना व पीड़ित की जानकारी रहेगी। दूसरी ओर एनडीएमसी इन पैनिक बटन का दुरुपयोग को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद लेगी। पैनिक बटन का बेवजह उपयोग करने वालों को पकड़ा जाएगा और उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

चार साल पहले भी लगाए गए थे बटन
एनडीएमसी ने करीब चार साल पहले भी नई दिल्ली इलाके में पैनिक बटन लगाए थे, लेकिन यह बटन अभी तक चालू नहीं हुए है। एनडीएमसी ने स्मार्ट पोल पर पैनिक बटन लगाए थे। इन पोल पर स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा, वाई-फाई और वायु प्रदूषण को मापने के उपकरण भी लगे है।


नई दिल्ली के इलाके में 55 स्मार्ट पोल लगे हुए है, मगर अब बस क्यू सेल्टरों पर लगाए जा रहे पैनिक बटन को चालू करने में एनडीएमसी कोई लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। वह यह बटन चालू करने के लिए जल्द ही दिल्ली पुलिस से संपर्क करेगी। बताया जा रहा है कि पैनिक बटन का ट्रायल अगले माह शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed