फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: PM Modi will flag off the Kevadia Express today

पटेल की प्रतिमा का दीदार करने के लिए कई दिशाओं से चलेगी ट्रेन, केवडिय़ा एक्सप्रेस को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी 

Sun, 17 Jan 2021 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Jan 2021 06:34 AM IST
सार

  • पटेल की प्रतिमा का दीदार करने के लिए कई दिशाओं से चलेगी ट्रेन
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए दिल्ली से आज चलेगी नई ट्रेन
  • निजामुद्दीन से चलने वाली केवडिय़ा एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री वर्चुअली हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे
  • निजामुद्दीन स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, विदेश मंत्री मौजूद रहेंगे

विज्ञापन
Delhi news: PM Modi will flag off the Kevadia Express today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर्यटन स्थल तक देशभर के सैलानियों के लिए रेल सेवा शुरू की जा रही है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन समेत आठ स्टेशनों से केवडिय़ा के लिए चलने वाली ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे ताकि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा को पर्यटक देख सके। 

विज्ञापन


केवडिय़ा में नर्मदा तट पर स्थित स्टैच्यू ऑफ  यूनिटी पर्यटकों के लिए खुल गया है। स्टैच्यू ऑफ  यूनिटी देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा है। दुनिया की सबसे ऊंची इस प्रतिमा को देखने के लिए कई रूट से ट्रेन रविवार से चलेंगी। इसके तहत दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 20946 नई ट्रेन केवडिय़ा के लिए रविवार सुबह 11 बजे रवाना होगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. सुब्रह्मन्यम जयशंकर समेत कई लोग उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए भी केवडिया से ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके बाद यह ट्रेन वाराणसी-केवडिया-वाराणसी के बीच चलेगी। इसके अलावा दादर, अहमदाबाद, रीवा, चैन्नई, वडोदरा प्रतापनगर से भी केवडिय़ा के लिए चलने वाली ट्रेन को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इस रूट पर भी रेलवे 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed