फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: People older than 45 will be able to get vaccinations without registration

सिसोदिया ने कहा- 45 से अधिक उम्र के लोग बिना पंजीकरण लगवा सकेंगे टीके

Fri, 14 May 2021 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 06:16 AM IST
सार

  • टीकाकरण केंद्रों पर ही इन लोगों का पंजीकरण किया जाएगा
  • टीकाकरण की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए यह फैसला लिया गया 

विज्ञापन
Delhi news: People older than 45 will be able to get vaccinations without registration
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के लोग अब बिना पंजीकरण सीधा टीकाकरण केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। टीकाकरण केंद्रों पर ही इन लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए 3 मई से टीकाकरण केंद्रों की शुरुआत की गई थी। इसके बेहतर परिणामों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन केंद्र सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक, इस उम्र वर्ग के काफी लोग वैक्सीन के लिए स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए इस वर्ग के सभी लोगों को  वॉक-इन वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाएगी। जहां वैक्सीनेशन सेंटर पर ही उनका पंजीकरण किया जाएगा और वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बहुत जल्द ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने वाली है। दिल्ली के हर हिस्से में वैक्सीन केंद्रों और वैक्सीन का सामान वितरण होगा ताकि कम समय में ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि इन सभी केंद्रों पर सप्ताह में 6 दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। रविवार को केंद्र बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed