फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Panic among security agencies due to high profile thefts

दिल्ली :  हाईप्रोफाइल चोरियों से सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी

Mon, 12 Jul 2021 07:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 07:32 AM IST
सार

  • आईएएस, आईपीसी, नेवी अफसर के घरों में चोरी
  • नई दिल्ली जिले के अति सुरक्षित तुगलक रोड थाना इलाके में हुईं वारदात
  • आईपीएस मिजोरम के डीआईजी के लैपटॉप में हैं महत्वपूर्ण सूचनाएं

विज्ञापन
Delhi News : Panic among security agencies due to high profile thefts
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुगलक रोड थाना इलाके में रहने वाले आईएएस, आईपीएस और एक नेवी अफसर के घरों में चोरी हो गई है। मामला सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। चोर घर के ताले तोड़कर लाखों कीमत की जूलरी और नकदी ले गए। आईपीएस अफसर प्रभाकर मिजोरम के डीआईजी हैं। बदमाश उनका लैपटॉप भी ले गए, जिसमें महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। बड़े अफसरों के घरों में चोरी की वारदात से नई दिल्ली जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अफसरों के घर में चोरी की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तुगलक रोड थाना इलाके की अति सुरक्षित मानी जाने वाली रविंद्र नगर कॉलोनी में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस व नेवी अफसर रहते हैं। डी-1/7 में रहने वाले नेवी अफसर के घर में तीन दिन पहले चोरी हुई थी। चोर नकदी, जूलरी और अन्य महत्वपूर्ण चीजें ले गए। शनिवार रात डी-270 में रहने वाले आईपीएस अफसर प्रभाकर व डी-272 में रहने वाले आईएएस अफसर के घरों में चोरियां हुई हैं।
विज्ञापन


इन अफसरों के घर हुई चोरी की एफआईआर रविवार को हुई। बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान इन अफसरों के घरों में कोई नहीं था। अब तुगलक रोड, स्पेशल स्टाफ समेत कई थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर में दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली जिला पुलिस ने तीनों एफआईआर को संवेदनशील बनाकर गुप्त रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed