फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Now smart cards of metro passengers will be recharged from Amazon Pay

डीएमआरसी की पहल : अब अमेजन पे से भी रिचार्ज होंगे मेट्रो यात्रियों के स्मार्ट कार्ड 

Thu, 01 Apr 2021 05:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Apr 2021 05:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : Now smart cards of metro passengers will be recharged from Amazon Pay
Delhi metro smart card

संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए यात्री अब अमेजन पे से भी अपने स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज करवा सकेंगे। बुधवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह और अमेजन पे के सीईओ ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस सेवा की शुरुआत की। यात्री अब मेट्रो में सफर करने के लिए स्मार्ट कार्ड पर 100-2000 रुपये तक का रिचार्ज करवा सकेंगे। 

विज्ञापन


इस मौके पर डॉ मंगू सिंह ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के बीच कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। डिजिटल ड्राइव के समर्थन में डीएमआरसी ने प्रतिबद्धता के तहत संक्रमण के प्रसार को रोकने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। 
विज्ञापन


इस मौके पर अमेजन पे के सीईओ महेंद्र नेरुरकर ने कहा कि ग्राहकों के बीच डिजिटल भुगतान को सहज बनाने के लिए लगातार नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की जीवन रेखा है। ग्राहकों को मेट्रो कार्ड के रिचार्ज की इस सुविधा से कांटेक्टलेस सेवा का लाभ मिलेगा। मेट्रो में सफर को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित, कैशलेस और सुरक्षित बनाने की दिशा में की गई पहल से यात्रियों की परेशानियां भी कम होंगी। 


100-2000 रुपये तक का होगा रिचार्ज 
अमेजन पे टैब के तहत मेट्रो रिचार्ज विकल्प पर क्लिक कर यात्री इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। मेट्रो स्मार्ट कार्ड का नंबर दर्ज करने के बाद 100 से 2000 रुपये का रिचार्ज का विकल्प चुन सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed