{"_id":"605a921f8ebc3e8d2f3e66e4","slug":"delhi-news-now-customers-will-get-the-option-to-order-a-full-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अब शौकीनों को मिलेगा पूरी बोतल ऑर्डर करने का विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अब शौकीनों को मिलेगा पूरी बोतल ऑर्डर करने का विकल्प
Wed, 24 Mar 2021 06:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Mar 2021 06:43 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के होटलों व क्लबों में शराब पीने वालों के पास पूरी बोतल टेबल पर ऑर्डर करने का विकल्प होगा। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अगुवाई वाले मंत्री समूह ने आबकारी नीति में सुधार के लिए ऐसी कई सिफारिशें की हैं। अभी तक इन स्थानों पर पेग के हिसाब से शराब परोसी जाती है।
विज्ञापन
मंत्री समूह ने अपनी रिपोर्ट में ये साफ कर दिया है कि ये बार की जिम्मेदारी होगी कि उनके वहां से खरीदी गई बोतल को कोई बाहर न ले जा सके। राजधानी में एक हजार से अधिक होटल, रेस्तरां और क्लबों के पास शराब परोसने का लाइसेंस है।
विज्ञापन
मंत्री समूह का मानना है कि बार अपने ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी की शराब देने के लिए पूरी बोतल उनकी टेबल पर सर्व कर सकता है। हालांकि ये बोतल ग्राहक बाहर लेकर नहीं जा सकेंगे। वहीं क्लबों को अतिरिक्त फीस का भुगतान करने पर अतिरिक्त काउंटर अपने यहां खोलने का भी विकल्प दिया गया है। इसके बाद दो काउंटर लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि टेरेस, बॉलकनी के अलावा रेस्तरां, क्लब और होटल के निचले हिस्से में शराब परोसने की अनुमति दी जा सकती है।