फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Now corona will be treated in railway coach

#LadengeCoronaSe :  अब रेलवे कोच में होगा कोरोना के मरीजों का इलाज

Sun, 25 Apr 2021 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Apr 2021 05:42 AM IST
सार

  • शकूरबस्ती कोविड सेंटर में तीन मरीज भर्ती, किया जा रहा है उपचार

विज्ञापन
Delhi news: Now corona will be treated in railway coach
कोविड कोच...शकूरबस्ती स्थित कोविड केयर सेंटर में 3 मरीज भर्ती किए गए - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जंग में अब रेलवे भी उतर गया है। दिल्ली के स्टेशनों पर कोविड केयर कोच लगा कर रेलवे मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। आनंद विहार के साथ ही शकूरबस्ती कोविड सेंरटर भी बनाया गया है जहां ऑक्सीजनयुक्त कोच में मरीजों का उपचार किया जाएगा। शकूरबस्ती स्थिति कोविड केयर सेंटर में तीन मरीजों को भर्ती कर इलाज भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


शकूरबस्ती स्थित कोविड केयर सेंटर में 3 मरीज भर्ती किए गए है। यहां 50 आईसोलेशन कोच में 800 बिस्तरों की सुविधा रेलवे की तरफ से उपलब्ध कराई गई है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि 800 बिस्तरों की सुविधा वाले इन डिब्बों के रख-रखाव के लिए शकूरबस्ती में बुनियादे सुविधाएं उपलब्ध हैं । 
विज्ञापन


साथ ही एम्बुलेंस के सुगम आवागमन के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्ध है। आईसोलेशन कोच सेंटर में रोगियों को स्वास्थ्यकर व गुणवत्ता वाला खाना दिया जा रहा है। उत्तर रेलवे कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। शकूरबस्ती के अलावा आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर 25 कोच प्लेटफार्म पर लगा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यहां मेडिकल स्टाफ की तैनाती फिलहाल नहीं हुई है। पिछले साल भी प्लेटफार्म पर कोच खड़े ही रह गए थे। मेडिकल स्टाफ की कमी व आपसी खींचतान की वजह से मरीजों को भर्ती नहीं किया गया था। सिर्फ शकूरबस्ती में ही मरीज भर्ती हो पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed