{"_id":"60820da00a8b74488e7c3820","slug":"delhi-news-mass-rush-to-get-free-oxygen-in-mayapuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase : सांसों को संजीवनी देने की जद्दोजहद, मायापुरी प्लांट पर मुफ्त ऑक्सीजन लेने के लिए उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#ladengecoronase : सांसों को संजीवनी देने की जद्दोजहद, मायापुरी प्लांट पर मुफ्त ऑक्सीजन लेने के लिए उमड़ी भीड़
Fri, 23 Apr 2021 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Apr 2021 05:28 AM IST
विज्ञापन
मायापुरी प्लांट पर भीड़...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के दौर में अटकती सांसों को ऑक्सीजन की संजीवनी देने के लिए हर तरफ जद्दोजहद जारी है। किसी को अपने पिता तो किसी को मां की सांसें बरकरार रहने की फिक्र है। इस बीच मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया के विनायक ऑक्सीजन प्लांट पर मुफ्त ऑक्सीजन वितरण की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग खाली सिलिंडर लेकर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
यहां बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। बीच में कुछ देर के लिए ऑक्सीजन वितरण बंद हुआ तो लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोग परेशान हो उठे। कुछ लोग बगैर देरी कहीं और से ऑक्सीजन का इंतजाम करने निकल गए। भीड़ अधिक होने की वजह से पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
खाली सिलिंडर नोएडा से लेकर आए
लाइन में लगे पटेल नगर निवासी प्रवेश चौहान बताया कि वे अपने भाई के लिए ऑक्सीजन लेने आए हैं। अस्पताल में बेड नहीं होने की वजह से भाई घर पर ही हैं। ऑक्सीजन खत्म होने से पहले ही दूसरा सिलिंडर लेने आए हैं ताकि भाई महफूज रहे। सिलिंडर की कमी होने की वजह से खाली सिलिंडर नोएडा से लेकर आना पड़ा।
विज्ञापन
दोस्त को अकेला कैसे छोड़ दें
हरि नगर से आए अमन ने बताया कि उनका दोस्त बीमार है और यहां उसकी देखभाल के लिए कोई नहीं है। ऐसे समय में उसे कैसे छोड़ सकते हैं। अमन के अनुसार खाली सिलिंडर के साथ दो घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यहां यदि रुपये भी लिए जाते तो कोई बात नहीं, क्योंकि दोस्त की जिंदगी के लिए ऑक्सीजन बेहद जरूरी है।
इंसानियत की पेश की है मिसाल
पूर्वी दिल्ली से पहुंचे मधुकर ने बताया कि उनकी मां संक्रमित है। पहले से एक सिलिंडर है, लेकिन खत्म होने से पहले दूसरे का इंतजाम जरूरी है। यहां ऑक्सीजन मिल रही है, यह बड़ी बात है। इसकी आपूर्ति करने वाले इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं। सदर बाजार से पहुंचे अफजल भी अपने रिश्तेदार के लिए दो सिलिंडर स्कूटी पर लेकर पहुंचे। भरे सिलिंडर मिलते ही राहत की सांस लेते हुए इस नेक काम के लिए प्लांट संचालकों का शुक्रिया अदा किया।
एक सिलिंडर के मांग रहे थे 50 हजार रुपये
विष्णु गार्डन, उत्तम नगर निवासी प्रवीन अपने पिता के लिए ऑक्सीजन लेने पहुंचे। चार घंटे से इंतजार कर रहे प्रवीन ने बताया कि ऑक्सीजन की हर तरफ कमी है। जैसे ही मायापुरी में ऑक्सीजन की आपूर्ति की सूचना मिली तो यहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की तलाश के दौरान किसी ने उन्हें 50 हजार रुपये में एक भरा हुआ सिलिंडर देने की बात कही थी।
पुलिस की मौजूदगी में वितरण
दोपहर दो बजे के बाद जैसे ही ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म होने की खबर मिली, लोग लाइन से जाने लगे। हालांकि इस दौरान प्लांट से माइक पर बताया गया कि स्टॉक आने पर ऑक्सीजन मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। प्लांट के बाहर भीड़ इतनी थी कि पुलिस को बैरिकेड लगाने पड़े। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ऑक्सीजन सिलिंडर वितरण किया गया, ताकि अफरा तफरी की स्थिति न बने।