{"_id":"601347338ebc3ef915510a3c","slug":"delhi-news-many-routes-will-be-closed-today-due-to-beating-retreat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटिंग रिट्रीट के कारण आज बंद रहेंगे कई मार्ग, रूट देखकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटिंग रिट्रीट के कारण आज बंद रहेंगे कई मार्ग, रूट देखकर निकलें
Fri, 29 Jan 2021 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Jan 2021 04:52 AM IST
विज्ञापन
beating retreat, file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बॉर्डरों पर किसानों के आंदोलन के कारण बृहस्पतिवार को दिनभर यातायात प्रभावित रहा। गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले कैरिज्वे को बुधवार रात को ही खोल दिया गया था। आईटीओ व मिंटो ब्रिज को भी बृहस्पतिवार सुबह खोल दिया गया। हालांकि विजय चौक पर बिटिंग रिट्रेट के चलते शुक्रवार को कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि शुक्रवार को विजय चौक व आसपास स्थित मार्गों पर आने से बचें।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से गाजीपुर होकर दिल्ली आने वाले लोगों को आनंद विहार, डीएनडी या फिर अप्सरा भोपुरा व लोनी के रास्तों से आने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सिंघु बॉर्डर बंद होने के कारण लामपुर, सफियाबाद, प्याऊ मनियारी, सिंघु स्कूल, पल्ला टोल टैक्स बॉर्डर आदि मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कालिंदी कुंज से नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते को पूरी तरह खोल दिया गया है। 26 जनवरी के बाद दो लेन बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन
बीटिंग रिट्रेट के चलते रफी मार्ग, जनपथ, राजपथ, संसद मार्ग, सुनहेरी मजिस्द मौलाना आजाद रोड़ और अकबर रोड प्रभावित रहेंगे। इन मार्गों पर ट्रैफिक की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रहेगी। कनॉट प्लेस, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, बाराखंबा और आउटर एंड इनर सर्कल को बंद किया हुआ है।
विज्ञापन
बीटिंग रिट्रेट में बच्चों व बुजुर्ग को आने की अनुमति नहीं होगी-
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीटिंग रिट्रेट में बच्चों व बुजुर्गों को आने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना महामारी को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।