फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: long wait for people outside cremation grounds in capital

दिल्ली का हाल : मोक्ष के लिए भी वेटिंग, श्मशान घाट पर एंबुलेंस की लगी कतार

Fri, 30 Apr 2021 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 03:54 AM IST
सार

  • पीपीई किट में बिलखते परिजनों के चेहरे पर दिखा कोरोना का कहर
  • बीमारी से हारने के बाद लोग हैं हालात का शिकार

विज्ञापन
Delhi news: long wait for people outside cremation grounds in capital
अंतिम संस्कार के लिए इंतजार... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण से मौत की बढ़ती रफ्तार से श्मशान में शवों के अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं मिल रही है। शवों की संख्या अधिक होने की वजह से मोक्ष प्राप्ति के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। द्वारका सेक्टर-24 के श्मशान में बृहस्पतिवार शाम तक 51 शवों की अंत्येष्टि के लिए पर्ची कटने के बाद मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शुक्रवार सुबह तक इंतजार करने को कहा गया।

विज्ञापन


श्मशान में एंबुलेंस में शवों को लाने का सिलसिला सुबह ही शुरू हो गया। एंबुलेंस और निजी वाहनों में बिलखते परिजनों के चेहरे पर कोरोना का कहर साफ झलक रहा था। हर कोई एक-दूसरे को तसल्ली देने के साथ-साथ बीमारी को कोसते नजर आया। अंतिम संस्कार के लिए शवों की अधिक संख्या होने की वजह से पीपीई किट, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा रहा था, लेकिन संस्था और निगम कर्मियों को इस बात की चिंता सता रही थी कि अगर शवों की संख्या और अधिक हुई तो उन्हें देर रात तक इंतजार करना पड़ सकता है। हर सुबह तीन-चार बजे श्मशान में पंडित और कर्मी पहुंचने लगते हैं। अगले दिन परेशानी न हो, इसलिए कर्मी भी शाम के बाद अगले दिन की तैयारी में जुट जाते हैं। 
विज्ञापन


नानी के संस्कार के लिए बुलाया आज 
द्वारका के एक निजी अस्पताल में नानी की कोरोना से मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे युवक ने पूछा कि संस्कार शाम के वक्त नहीं हो सकता। वहां मौजूद शवों को देखकर, उन्हें भी लगा कि रात के वक्त काफी देर हो सकता है, फिर अगले दिन के लिए बुलाया गया। इसी तरह के कई परिजन थे, जिन्हें शवों के अंतिम संस्कार की जल्दी थी, मगर जगह और वक्त न होने की वजह से कुछ परिजनों को सुबह बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीई किट पहनते ही रोने लगा युवक
शवों के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे एक युवक ने जैसे ही पीपीई किट पहनी तो हिम्मत जवाब दे गई। मोबाइल पर अपनी मां से कहने लगा कि अब हिम्मत नहीं। काफी मुश्किल के बाद ऑक्सीजन मिला, लेकिन अपने पिता को नहीं बचा सका। इससे आगे हिम्मत नहीं है। कुछ देर तक अकेले रहने के बाद फिर रिश्तेदारों के समझाने पर वह अंतिम संस्कार के लिए गया। 

श्मशान से दूर ही पीपीई किट पहनकर पहुंचे संस्कार के लिए
कोरोना का डर इतना अधिक था कि लोग श्मशान से आधे किलोमीटर पहले ही कार से निकलकर पीपीई किट पहन रहे थे, ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। अधिकतर लोग पीपीई किट में थे, लेकिन बगैर किट वाले भी कई लोग थे, जिनके माथे पर शिकन थी। दक्षिणी निगम के एक कर्मी ने बताया कि अंतिम संस्कार का काम एक संस्था की ओर से किया जा रहा है।


बीपीएल कार्ड धारकों का निशुल्क किया जा रहा है अंतिम संस्कार
संस्था के संदीप हुड्डा ने बताया कि रोजाना 50 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को यह संख्या चार बजे के पहले पूरी हो गई। अचानक एक साथ कई एंबुलेंस पहुंच गई। बावजूद इसके, अधिक से अधिक शवों के अंतिम संस्कार करने में सभी लोग जुटे हुए हैं। अगर किसी बीपीएल कार्ड धारक की मौत हो जाती है, जिनके पास अंत्येष्टि के पैसे नहीं हैं तो एमसीडी के सहयोग से उनका अंतिम संस्कार निशुल्क भी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed