{"_id":"604ab2d05fa20b384b1042fd","slug":"delhi-news-jammers-to-be-installed-in-tihar-to-check-mobile-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ के तिकड़मी कैदी मोबाइल पर नहीं दे सकेंगे धमकी, जल्द लगेंगे जैमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ के तिकड़मी कैदी मोबाइल पर नहीं दे सकेंगे धमकी, जल्द लगेंगे जैमर
Fri, 12 Mar 2021 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Mar 2021 05:46 AM IST
सार
- मंडोली जेल में लगा है एक टावर, अब दूसरा लगाने की है तैयारी
विज्ञापन
तिहाड़ जेल...
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एसयूवी कार में विस्फोटक मिलने के तार तिहाड़ जेल से जुड़ने के बाद जेल प्रशासन भी हरकत में आ गया है। जेल से कैदियों के मोबाइल फोन के नेटवर्क को काटने के लिए तिहाड़ प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। बहुत जल्द ही तिहाड़ में तीन-चार टावर लगाए जाएंगे जिससे कैदी जेल में मोबाइल फोन ले जाने के बाद भी उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि मंडोली जेल में एक टावर लगाया गया है जो फिलहाल पूरे जेल को कवर नहीं कर पाता है। इसके लिए एक और टावर लगाने की मंजूरी मिल गई है। उनका कहना है कि उसके बाद तिहाड़ जेल में टावर लगाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उनका कहना है कि तिहाड़ जेल में तीन चार टावर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल में मोबाइल फोन चलाए जाने की शिकायत आने पर कार्रवाई की जाती है। कैदियों से फोन भी जब्त किए जाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि कैदी जूते में छुपाकर या फिर मिलने आए रिश्तेदारों के जरिये मोबाइल फोन जेल में लाते हैं। बाहर से भी जेल परिसर में मोबाइल फोन फेंके जाते हैं। जेल अधिकारी अभियान चलाकर मोबाइल फोन जब्त करते रहते हैं।
विज्ञापन