फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    Delhi news: It will rain again after two days of heat

दिल्ली : दो दिन की तपिश के बाद फिर होगी बारिश, एक दशक में सबसे ठंडी रही शनिवार की सुबह

Sun, 18 Apr 2021 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Apr 2021 04:08 AM IST
विज्ञापन
 Delhi news: It will rain again after two days of heat
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : amar ujala

राजधानी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। हल्की बारिश के बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले एक दशक में सबसे कम रहा। अगले दो दिन सूरज की तेज तपिश झेलने के बाद हल्की बारिश से एक बार फिर राहत की उम्मीद है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में कमी आएगी।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2015 में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार की मध्यरात्रि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 92 फीसदी और न्यूनतम 33 फीसदी रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले हल्की बारिश के बाद से दिल्ली के विभिन्न इलाकों के तापमान में भी कमी हुई है। इस कड़ी में अमूमन सभी केंद्रों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। पालम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 34.1, आया नगर में 34.7,  गुरुग्राम में 35.7, जफरपुर में 34.6, मुंगेशपुर में 34.6 और नरेला में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना है जिसका दौर दो दिन तक जारी रहेगा। 


बूंदाबांदी से साफ हुई दिल्ली- एनसीआर की हवा
एक दिन पहले हुई बूंदाबांदी का असर दिल्ली-एनसीआर की हवा पर पड़ा है। दिल्ली-एनसीआर के सभी शहरों की हवा औसत श्रेणी में दर्ज की गई है। अगले दो दिन तक हवा ऐसी ही रहेगी।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 128 दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे साफ हवा नोएडा की 114 के एक्यूआई के साथ रही। सफर के मुताबिक, शुक्रवार को तेज हवा चलने से हवा में पीएम 10 का स्तर बढ़ा था, लेकिन बारिश ने प्रदूषण को कम करने में साथ दिया है। अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के वासियों को साफ हवा मिलती रहेगी। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 167 व पीएम 2.5 का स्तर 58 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। 

दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
दिल्ली-                128
फरीदाबाद-          141
गाजियाबाद-         157
ग्रेटर नोएडा-         158
गुरुग्राम-                154
नोएडा-                 114

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed