{"_id":"602473ca8ebc3ee9490dac99","slug":"delhi-news-february-10-was-the-hottest-in-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाजः 10 साल में सबसे गर्म रहा 10 फरवरी, हवा की हालत 'बहुत खराब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाजः 10 साल में सबसे गर्म रहा 10 फरवरी, हवा की हालत 'बहुत खराब'
Thu, 11 Feb 2021 07:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : istock
दिल्ली का मौसम लगातार करवट ले रहा है। इस कड़ी में अब गर्मी ने भी धीरे धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। सर्दी के नित नए रिकॉर्ड बनाने के साथ गर्मी की शुरुआत से पहले ही पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस वजह से 10 फरवरी का दिन बढ़े हुए अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म दर्ज किया गया है। इस बीच दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' बनी हुई है। आज दिल्ली का एक्यूआई 320 दर्ज किया गया है। सवेरे राजधानी के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी रहा।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी तेज धूप के कारण दिन में कई लोग कुछ देर के लिए छाव का भी सहारा लेते दिखे। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और वृद्धि दर्ज होगी और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से सात अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2015 में 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जोकि सबसे ज्यादा था। यदि अन्य वर्षों की बात करें तो इस दिन अधिकतम तापमान 19 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी व न्यूनतम 36 फीसदी दर्ज किया गया।गौरतलब है कि इस बार मौसम विभाग ने अधिक गर्मी पड़ने के साथ-साथ अधिक बारिश होने की भी संभावना जताई है। वहीं, इससे पहले बीतती हुई सर्दी ने इस बार पिछले 17 वर्षों तक का रिकॉर्ड तोड़ा है।
दिल्ली-एनसीआर की हवा में आंशिक सुधार
मौसम में हुए बदलाव की वजह से दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। राजधानी के साथ-साथ एनसीआर में शामिल फरीदाबाद व गुरुग्राम की हवा बहुत खराब से खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। अगले तीन दिनों में हवा की गुणवत्ता बिगड़कर एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 291 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद का 356, ग्रेटर नोएडा का 344 व नोएडा का 311 के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 274 व पीएम 2.5 का स्तर 146 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।