फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Farmers and the police ready for chakkajam

चक्का जाम आजः किसानों और पुलिस ने कसी कमर, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

Sat, 06 Feb 2021 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Feb 2021 04:36 AM IST
सार

  • गणतंत्र दिवस की हिंसा को देखते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के साथ दिल्ली पुलिस भी बरत रही अतिरिक्त सर्तकता
  • दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक होगा आंदोलन, रहेगा पूरी तरह से शांतिपूर्ण
  • सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 150 कंपनियां तैनात, बॉर्डर पर अतिरिक्त सुरक्षा, पुलिस आयुक्त ने बैठक कर सुरक्षा की समीक्षा की

विज्ञापन
Delhi news: Farmers and the police ready for chakkajam
गाजीपुर बॉर्डर के पास बैरिकेडिंग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रव्यापी चक्का जाम है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय हाईवे का बंद करेंगे। गणतंत्र दिवस की हिंसा को देखते हुए इस बार के प्रदर्शन को व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के लिए मोर्चा ने विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किया है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए अदर्धसैनिक बलों की 150 कंपनियां तैनात की हैं। शहर की सीमाओं पर कई स्तरीय सुरक्षा करने के बाद पुलिस ने सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कर दी है। सीमा पर बहुस्तरीय बैरिकेड्स, कांटेदार तारों और कील के अतिरिक्त अन्य अवरोधक लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान सीमा और आस पास के इलाके में सुरक्षा इंतजाम के बारे में जानकारी ली और वहां कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश दिये। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ साथ दिल्ली में प्रवेश करने वाली करीब 125 सड़कों पर भी सुरक्षा चौकस कर दी गयी है। बॉर्डर के चार किलोमीटर के इलाके में सात लेयर की सुरक्षा की गयी है। साथ ही पुलिस बल का सख्त पहरा लगा दिया गया है। ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा को देखते हुए सीमावर्ती इलाके में अदर्धसैनिक बलों की पचास कंपनियां तैनात कर दी गयी है। पचास कंपनियां आस पास के इलाके में गश्त करेगी जबकि पचास कंपनियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सीमा के आस पास ड्रोन से नजर रखी जा रही है। साथ ही सभी बॉर्डर इलाके में वीडियोग्राफी करवायी जा रही है। परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी बॉर्डर पर पूरी तरह से नजर रखेंगे। हर दो घंटे पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को वहां के हालात से अवगत करवाया जाएगा। सभी बॉर्डर पर जिला पुलिस उपायुक्त स्वयं तैनात रहेंगे और हालात पर नजर बनाए रखेंगे।  

सोशल मीडिया पर नजर
चक्का जाम के दौरान दिल्ली के साइबर सेल को सोशल मीडिया की निगरानी के लिए लगाया गया है। साइबर सेल के पचास पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। कई अकाउंट बंद होने के बावजूद ट्विटर सहित अन्य दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उकसाने वाले ट्विट किये जा रहे हैं। जिसपर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि 26 जनवरी को हुई हिंसा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सीमाओं पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किये हैं। ताकि कोई असमाजिक तत्व दिल्ली में प्रवेश न कर सकें। उन्होंने कहा कि हम सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ फैलने वाले अफवाह पर नजर रख रहे हैं। दिल्ली के बॉर्डरों पर प्रदर्शनकारी मौजूद हैं इसलिए दिल्ली पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भी संपर्क में है। 

संयुक्त किसान मोर्चा का चक्का जाम के लिए दिशा-निर्देश

  • देश भर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा।
  • इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा।
  • चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए जाते है कि वे इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी टकराव में शामिल न हो।
  • दिल्ली एनसीआर में कोई चक्का जाम नहीं होगा। सभी विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं।  दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके, जहां पहले से ही किसानों के पक्के मोर्चे लगे हुए है।
  • 3 बजे 1 मिनट तक हॉर्न बजाकर, किसानों की एकता का संकेत देते हुए, चक्का जाम कार्यक्रम संपन्न होगा।  हम जनता से भी अपील करते हैं कि वे अन्नदाता के साथ अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed