फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi news : Encounter between crook and police in Kanjhawala

दिल्ली में मुठभेड़ : घायल हुआ बदमाश, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

Sat, 17 Jul 2021 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Jul 2021 12:02 AM IST
सार

  • कंझावला में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ 
  • गोली लगने से बदमाश हुआ घायल
  • बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
delhi news : Encounter between crook and police in Kanjhawala
demo pic...

विस्तार

कंझावला इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि बदमाश की पहचान गौरव उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। गौरव अशोक प्रधान गैंग का सदस्य है। कंझावला थाना पुलिस को गौरव के इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कराला में घेराबंदी कर दी। 
विज्ञापन


बाइक से पहुंचे बदमाश को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर गौरव ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश को गोली लगी। पुलिस बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाकर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed