{"_id":"618d42988c9222068c50517d","slug":"delhi-news-dialogue-session-organized-to-make-a-world-class-city-by-the-hundredth-year-of-independence-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आज़ादी के सौवें साल तक विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए संवाद सत्र आयोजित, यहां दीजिए अपनी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आज़ादी के सौवें साल तक विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए संवाद सत्र आयोजित, यहां दीजिए अपनी राय
Thu, 11 Nov 2021 09:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:49 PM IST
सार
डीडीसी के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली 2047 तक शीर्ष वैश्विक शहरों के रूप में उभर कर सामने आए। हम गगनचुंबी इमारतों को वैश्विक शहर की एकमात्र निशानी नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
इंडिया गेट
- फोटो : Social media
विस्तार
दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसीडी) ने देश की आज़ादी के सौवें साल तक दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए संवाद सत्र आयोजित किया। इसमें अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों ने यह राय रखी कि दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने के लिए क्या बदलाव किया जाना चाहिए और किन तकनीकी बदलाव को जगह देने से लोगों के जीवन स्तर को बेहतर किया जा सकता है।
विज्ञापन
डीडीसी के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली 2047 तक शीर्ष वैश्विक शहरों के रूप में उभर कर सामने आए। हम गगनचुंबी इमारतों को वैश्विक शहर की एकमात्र निशानी नहीं मानते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को आधुनिक और बेहतर शहर बनने की कल्पना की है। यह केवल दिल्ली के सभी प्रमुख लोगों के सहयोग से होगा। इसलिए डीडीसी में दिल्ली@2047 प्लेटफॉर्म बनाया गया है।
विज्ञापन
यह दिल्ली को आगे ले जाने और कुछ ही दिनों में उन पर अमल करने के लिए ठोस विचारों पर बात करने का एक मंच है। उन्होंने सभी उद्योग जगत के लोगों को एक साथ आने और दिल्ली को सपनों का शहर बनाने के लिए आमंत्रित किया। इससे जुड़ी अपनी राय https://ddc.delhi.gov.in/delhi2047/ पर साझा की जा सकती है।
विज्ञापन