फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Delhi police will guard corona vaccine like polling booth

कोरोना वैक्सीन पर होगा दिल्ली पुलिस का पहरा, योजना तैयार, रिहर्सल शुरू

Fri, 08 Jan 2021 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Jan 2021 04:02 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Delhi police will guard corona vaccine like polling booth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

किसान आंदोलन व 26 जनवरी के साथ-साथ कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा भी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। दिल्ली पुलिस ने कोरोना वैक्सीन के स्टोर केन्द्र व वैक्सीन लगाने वाले केन्द्रों पर उसी तरह सुरक्षा रखेगी, जिस तरह चुनावों के दौरान एक पोलिंग बूथ की होती है। दिल्ली पुलिस के सामने कुल 621 केन्द्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। जिला पुलिस ने अपने-अपने जिले में स्थित केन्द्रों की सुरक्षा का रिहर्सल करना शुरू कर दिया है। जिला डीसीपी दैनिक आधार पर इसकी रिपोर्ट ले रहे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के कोरोना वैक्सीन के लिए बनाए गए नोडल ऑफिस विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर मानते हैं कि कोरोना वैक्सीन स्टोरेज केन्द्रों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। दिल्ली पुलिस ने वैक्सीन के भंडारण व टीकाकरण केंद्रों की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। मतदान के दौरान जिस तरह पोलिंग बूथ की सुरक्षा रहती है, उसी तरह का इंतजाम वैक्सीन के लिए भी किया गया है। केन्द्र पर कोरोना वैक्सीन पहुंचने से पहले ही दिल्ली पुलिस केन्द्र को अपने कब्जे में ले लेगी। अभी तक दिल्ली सरकार से जानकारी मिली है कि ऐसे 621 केन्द्र हैं जहां वैक्सीन रखे जाएंगे या फिर लोगों को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सभी जिला पुलिस को अपने-अपने जिले में स्थित सुरक्षा केन्द्रों का जायजा लेने का कहा है। साथ ही इन केन्द्रों पर सुरक्षा का रिहर्सल करने के आदेश दे दिए है। ज्यादातर जिला पुलिस रिहर्सल करना शुरू कर दिया है। सभी जिला पुलिस केन्द्र की सुरक्षा का गहनता से अध्ययन व निरीक्षण कर रही हैं। विशेष पुलिस आयुक्त का कहना है कि बड़े अस्पतालों में जहां कोरोना के ज्यादा वैक्सीन रखे जाएंगे वहां अद्र्धसैनिक बल व कमांडो तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन के लिए रूट उपलब्ध कराया जाएगा
विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर ने बताया कि हालांकि दिल्ली पुलिस को अभी तक कोरोना वैक्सीन कहां से और किस रूट आएगा इसकी जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस को जानकारी देने पर कोरोना वैक्सीन के लाने आदि के लिए रूट लगाया जाएगा। विशेष पुलिस आयुक्त का कहना है कि कोरोना वैक्सीन के लिए ट्रैफिक पुलिस फेसीलेट करेगी। 

दिल्ली पुलिस ने अपने खुफिया विभाग को मजबूत किया
दिल्ली पुलिस ने अपने खुफिया विभाग को मजबूत कर दिया है। ऐसा न हो कि कोरोना वैक्सीन के आते ही भारी भीड़ एकत्रित हो जाए या फिर कोई अपराधी चोरी आदि की वारदात को अंजाम दे दे। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी केन्द्रों की सुरक्षा का देखा जा रहा है कि कौन केन्द्र कितना संवेदनशील है और कहां किसी तरह की कोई वारदात हो सकती है। 


वैक्सीन केन्द्रों की ज्यादा जानकारी नहीं दी जाएगी
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस पर ही विचार किया जा रहा है कि वैक्सीन लगाने वाले केन्द्रों के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर न की जाए। केवल उन्हीं लोगों को जानकारी दी जिनको टीका लगना है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी दिल्ली सरकार के साथ मिलकर रणनीति तय की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed