{"_id":"608c59348ebc3ebf012b0463","slug":"delhi-news-delhi-news-27-047-new-cases-375-people-died-in-one-day-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना का कहर : संक्रमण के 27,047 नए मामले, एक दिन में 375 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना का कहर : संक्रमण के 27,047 नए मामले, एक दिन में 375 लोगों की मौत
Sat, 01 May 2021 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 May 2021 12:53 AM IST
सार
- राजधानी में 25 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए
- मौत का कुल आंकडा 16 हजार के पार
विज्ञापन
एक बैंक्वेट हॉल को अस्थायी कोविड वार्ड बनाकर चल रहा है मरीजों का इलाज...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 25,288 मरीजों ने कोरोना को मात दी। वहीं, संक्रमण के 27,047 नए मामले आए। 375 लोगों की मौत हुई। इससे दिल्ली में कुल मौत का आंकडा 16 हजार के पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 11,49,333 पहुंच गई है। इसमें से 10,33,825 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शुक्रवार को संक्रमण से 375 लोगों की मौत हुई। कोरोना से अब तक कुल 16,147 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इस समय कोरोना के कुल 99,361 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 19,739 अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आईसोलेशन में 51,616 रोगियों का उपचार हो रहा है। कोविड केंद्रों में 959 रोगी भर्ती हैं। विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 82,745लोगों की जांच की गई। संक्रमण दर बढ़कर 32.69 फीसदी हो गई है। दिल्ली में अब तक 1 करोड़ 71 लाख 51 हजार सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं। कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 37,223 हो गई है।
विज्ञापन
74,250 लोगों का हुआ टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटों में 74,250 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 42917 को पहली व 31,333 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई। अब तक 32 लाख 75 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।