फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news : Couple shot in capital husband dies wife critical

दिल्ली : प्रेम विवाह करने वाले दंपती को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Fri, 25 Jun 2021 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Jun 2021 12:37 AM IST
सार

  • अमराही गांव में किराए के मकान में रहते थे, रात में छह-सात लोगों ने दोनों पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां
  • शुरूआती जांच में लड़की के परिवार वालों के शादी से खुश नहीं होने की बात आई सामने, पुलिस जांच में जुटी  

विज्ञापन
Delhi news : Couple shot in capital husband dies wife critical
demo pic...

विस्तार

द्वारका के अमराही गांव में बृहस्पतिवार रात एक दंपती को गोली मार दी गई। घायल दंपती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों ने घर से भागकर अगस्त माह में प्रेम विवाह कर लिया था। शादी से लड़की के परिवार वाले नाखुश थे। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त गोपालपुर गांव सोनीपत हरियाणा निवासी विनय दहिया (23) के रूप में हुई है जबकि उसकी पत्नी की पहचान किरण दहिया (19) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दिल्ली में अमराही गांव में किराए पर रहते थे। रात करीब नौ बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर 19 के अमरोही गांव में दंपती को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। विनय को चार गोली मारी गई थीं। उसे मृत घोषित कर दिया गया जबकि किरण को पांच गोली मारी गई हैं। रात करीब नौ बजे छह सात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि विनय और किरण एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों ने पिछले साल अगस्त माह में भागकर प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले इस शादी से नाखुश थे। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है और छानबीन शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed