फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : corona and night curfew going to hit navratra and ramzan festivities

कोरोना का असर : नवरात्र में मां के दर्शन होंगे खाली हाथ, रमजान में भी नहीं होगी रौनक 

Thu, 08 Apr 2021 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 08 Apr 2021 04:41 AM IST
सार

  • नवरात्र में कोरोना दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर मंदिर परिसर से तत्काल निकाल दिया जाएगा
  • अगले हफ्ते से शुरू हो रहे रमजान के महीने में रात के समय दुकानें बंद रहेंगी

विज्ञापन
Delhi News : corona and night curfew going to hit navratra and ramzan festivities
नवरात्र - फोटो : गूगल

विस्तार

13 से 21 अप्रैैल तक चलने वाले चैत्र नवरात्र में इस बार कोरोना के कारण श्रद्धालुओं को देवी मंदिरों में दर्शन के लिए खाली हाथ जाना होगा। प्रसाद, फूल और धूप-दीप, चुनरी आदि पूजन सामग्री मंदिर परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिरों में कोई भी विशेष आयोजन नहीं होगा। नाइट कर्फ्यू के कारण मंदिर केवल दिन में खुलेंगे। मंदिर परिसर में किसी भी व्यक्ति को कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन


झंडेवालान मंदिर के प्रभारी नंदकिशोर सेठी ने बताया कि सरकार ने रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। इसलिए तय किया गया है कि सुबह 4 के बजाय मंदिर सुबह 6 बजे खुलेगा और रात को 9 बजे बंद कर दिया जाएगा। पहले सुबह 4 और शाम को 7 बजे आरती होती थी। अब सुबह 6 और शाम को 7 बजे मुख्य भवन में आरती होगी। इसका ऑनलाइन प्रसारण यू-ट्यूब और फेसबुक पर होगा।
विज्ञापन


दर्शन के लिए महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगों के लिए तीन अलग लाइनें होंगी। मास्क सबको अनिवार्य रूप से लगाना होगा। मंदिर में 65 से अधिक उम्र के बुजुर्गों, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर के प्रवेश द्वार और गर्भगृह के समीप दो जगह थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन होगा। मंदिर परिसर में संतोषी दरबार और मुख्य भवन के अलावा बाकी क्षेत्र बंद रहेगा। दर्शन के बाद मंदिर परिसर में रुकने की अनुमति किसी को नहीं होगी। मुख्य भवन के सामने बस 4 लोगों की मंडली दूर-दूर बैठकर कीर्तन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, छतरपुर स्थित श्री आद्य कत्यायनी शक्तिपीठ मंदिर सुबह 5 से रात 10 बजे के बीच खुलेगा। इस बार मंदिर परिसर में अलग से माता की चौकी स्थापित नहीं होगी। श्रद्धालुओं को यहां बस खाली हाथ दर्शन करने की अनुमति होगा। मंदिर प्रभारी एमके सेठी ने बताया कि सामाजिक दूरी के साथ दर्शन कराए जाएंगे। श्रीशक्ति मंदिर के संरक्षक संतोष पाठक ने बताया कि नवरात्र में मंदिर के अंदर केवल अखंड ज्योति जलती रहेगी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपने घर के अंदर ही दुर्गापूजा का आयोजन करने को कहा है।


 

रमजान पर इस बार नहीं दिखेगी रौनक

Delhi News : corona and night curfew going to hit navratra and ramzan festivities
रमजान 2021 - फोटो : अमर उजाला

पिछले साल की तरह ही पाक माह रमजान में पुरानी दिल्ली के बाजारों में इस बार भी रौनक फीकी रहने के आसार हैं। इस बार यह रमजान 13 या 14 अप्रैल से शुरू हो रहा है, जबकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से राजधानी में नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है। रात 10 से सुबह 5 बजे तक चलने वाला नाइट कर्फ्यू फिलहाल 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। आगे हालात देखकर इसकी मियाद बढ़ाने या इसे खत्म करने पर फैसला लिया जाएगा।

रमजान के महीने में पुरानी दिल्ली में खास पकवान तैयार किए जाते हैं। दूर-दूर से लोग इनका जायका लेने के अलावा पूरी रात खुलने वाले बाजारों में खरीदारी के लिए भी आते थे। इस साल नाइट कर्फ्यू की वजह से बाजार बंद ही रहेंगे। इसे लेकर स्थानीय लोगों के साथ ही कारोबारी भी मायूस हैं। परंपरागत रूप से रमजान में पुरानी दिल्ली के अलावा आसपास के खारी बावली, चांदनी चौक और मुस्लिम बाहुल्य दूसरे क्षेत्रों के बाजारों की रौनक बढ़ जाती है। रोजे की वजह से लोग दिन में घर से निकलने में परहेज करते हैं तो शाम होते ही बाजारों की रौनक बढ़ जाती है।

पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद, मटिया महल, चितली कबर, सुईंवालान आदि के बाजार तो सुबह दिन निकलने तक खुलते हैं। पिछले साल कोरोना के कारण संपूर्ण लॉकडाउन के कारण घरों से निकलने तक पर पाबंदी थी। इस साल भी कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण नाइट कर्फ्यू लगाना पड़ा है। ऐसे में अगले हफ्ते से शुरू हो रहे रमजान के महीने में रात के समय दुकानें बंद रहेंगी। कारोबारियों का कहना है कि इस महीने में मुसलमान जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में नाइट कर्फ्यू की वजह से उनके कारोबार भी ठप हो जाएंगे। 

पुरानी दिल्ली के 80 वर्षीय हाजी कल्लू कहते हैं कि पूरी जिंदगी में ऐसा कभी नहीं देखा कि रमजान के महीने में बाजार बंद रहे हों या रौनक थोड़ी-सी भी कम हो। शायद लोगों के कर्मों का ही फल है जो आज भुगतना पड़ रहा है। खुदा शायद हमसे नाराज हो गया है। जामिया, बटला हाउस, जाकिर नगर, सीलमपुर, सीमापुरी, निजामुद्दीन और अन्य जगहों के लोग भी मायूस हैं। वे दुआ कर रहे हैं कि 30 अप्रैल तक हालात ठीक हो जाएं और उसके बाद बाजार खुलने की इजाजत दे दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed