{"_id":"6056651190b59819b01c2262","slug":"delhi-news-cm-kejrival-to-address-kisan-mahapanchayat-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में किसान महापंचायत आज, केजरीवाल करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में किसान महापंचायत आज, केजरीवाल करेंगे संबोधित
Sun, 21 Mar 2021 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Mar 2021 02:41 AM IST
सार
- नए कृषि कानूनों के खिलाफ मोगा के बाघा पुराना स्थित अनाज मंडी में जुटेंगे अन्नदाता
- 4 अप्रैल को हरियाणा के जींद स्थित हुडा मैदान में भी महापंचायत में जाएंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Arvind Kejriwal, अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Arvind Kejriwal
विस्तार
आम आदमी पार्टी पंजाब के किसानों को साधने में जुट गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मोगा जाएंगे। वहां पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ बाघा पुराना स्थित अनाज मंडी में दोपहर 2 बजे महापंचायत को संबोधित करेंगे। इस बाबत पार्टी ने शनिवार को बयान जारी किया।
विज्ञापन
पार्टी का कहना है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने काफी सेवा की है। किसानों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पानी, शौचालय और वाईफाई समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं। कृषि कानूनों को लाने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार, कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल तीनों ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
कैप्टन इस मुद्दे को सुलझाना नहीं चाहते हैं और अकाली इस बिल को बनाने की प्रक्रिया में शुरू से शामिल रहे। मिलीजुली राजनीति की वजह से ही किसान परेशान हो रहे हैं। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही इस मुद्दे पर शुरू से किसानों के साथ जुड़ी हुई है। महापंचायत से पूरे देश में इस मुद्दे को एक आवाज मिलेगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार किसान विरोधी तीनों कानूनों को अन्नदाताओं से बिना सलाह किए संसद में लाई और गलत तरीके से पास भी करा लिया। इसका विरोध करने पर केंद्र सरकार किसानों पर लाठियां बरसाती है और अब तक सैकड़ों किसानों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है। आप लगातार संसद से सड़क तक किसानों की आवाज उठाती आ रही है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पहले दिन से ही बॉर्डर पर बैठे किसानों की सेवा में लगा हुआ है।
इससे पहले केजरीवाल किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मेरठ में महापंचायत को संबोधित कर चुके हैं। पंजाब में महापंचायत को संबोधित करने के बाद 4 अप्रैल को हरियाणा के जींद स्थित हुडा मैदान में होने वाली महापंचायत को भी संबोधित करेंगे।