फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : CITY GOES HOT AS TEMPERATURE SOARS

दिल्ली में गर्मी : सूरज के तल्ख तेवरों से छूटा पसीना, बारिश पर टिकी राहत की उम्मीद, 'हवा बहुत खराब'

Fri, 19 Mar 2021 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 06:16 AM IST
सार

  • आने वाले दिनों में हल्की बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत 

विज्ञापन
Delhi News : CITY GOES HOT AS TEMPERATURE SOARS
demo pic

विस्तार

मौसम के बदलते मिजाज के साथ सूरज के तल्ख तेवर हो रहे हैं। इससे दिन में कड़ी धूप के कारण लोगों का पसीना छूट रहा है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार का दिन पिछले एक दशक में 35 से अधिक पारे के साथ सबसे गर्म रहा है। हालांकि, इस सप्ताह के अंत तक तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे आंशिक रूप से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। दिल्ली की हवा लगातार बहुक खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज एक्यूआई 311 दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 92 व न्यूनतम 32 फीसदी रहा। दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक था। वहीं, पीतमपुरा इलाके में भी 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। हालांकि, इसके कमजोर होने की वजह से दिल्ली में बारिश नहीं हो रही है। यही वजह है कि दिन में सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। आगामी दो दिनों के बाद दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, इससे अगले दो दिनों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से सप्ताह का अंत होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत खराब श्रेणी में बनी रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को भी बहुत खराब श्रेणी में बनी रही। सूची में ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद की हवा बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर पर दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में वायु गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई कल 315 दर्ज किया गया। दूसरी ओर, गाजियाबाद की हवा 373 व ग्रेटर नोएडा 389 के साथ सबसे खराब रही। 


सफर के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा से आने वाली हवा के साथ धूल भी आ रही है। इससे हवा में पीएम 10 का स्तर बढ़ रहा है। इससे दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार प्रदूषित हो रही है। आगामी 24 घंटों में हवा की रफ्तार में कमी होगी और वायु  गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 359 व पीएम 2.5 का स्तर 117 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज  किया गया।

दिल्ली-एनसीआर AQI
दिल्ली - 315
फरीदाबाद - 340
गाजियाबाद - 373
ग्रेटर नोएडा - 389
गुरुग्राम - 307
नोएडा - 336 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed