{"_id":"60762bd68ebc3e8cf75e8846","slug":"delhi-news-banquet-halls-are-being-connected-with-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार : अस्पतालों के साथ जोड़े जा रहे हैं बैंक्वेट हॉल, प्लाज्मा दान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार : अस्पतालों के साथ जोड़े जा रहे हैं बैंक्वेट हॉल, प्लाज्मा दान की अपील
Wed, 14 Apr 2021 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Apr 2021 05:10 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई अस्पतालों के साथ बैंक्वेट हॉल और होटल जोड़े जा रहे हैं। हल्के लक्षण वाले मरीजों का बैंक्वेट हॉल में और गंभीर मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जाएगा। अस्पतालों पर नॉन कोविड मरीजों का ज्यादा भार न पड़े, इसको देखते पहले से तय सर्जरी भी दो से तीन महीने के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राजधानी में संक्रमण को काबू करने के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई जा रही है। इसके तहत बड़े-बड़े अस्पतालों के साथ बैंक्वेट हॉल और होटलों को जोड़ा जा रहा है। मसलन, किसी अस्पताल के अंदर 100 बेड हैं और उसके साथ 100 बेड वाले एक बैंक्वेट हॉल को जोड़ दिया है। इससे बेड की संख्या में बढ़ोतरी होगी और मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में केवल गंभीर मरीज ही रखे जाएंगे। अगर किसी को केवल ऑक्सीजन की जरूरत होगी तो उसे बैंक्वेट हॉल में रखा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इस लहर में युवा और बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। मैं सभी युवाओं से अपील करना चाहूंगा कि वह घर से बाहर जाते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की उम्र 45 साल के ऊपर है, उन्हें तुरंत अस्पताल में जाकर टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
पहले से तय सर्जरी दो-तीन महीने के लिए स्थगित रहेगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोविड घोषित किए गए 14 अस्पतालों के अलावा भी बहुत सारे अस्पताल हैं। दिल्ली में अगर कोई प्लांड सर्जरी है (पहले से तय ऑपरेशन), जैसे किसी को घुटने की सर्जरी करानी है, यह 2 से 3 महीने बाद भी हो सकती है। प्लांड सर्जरी थोड़ा ज्यादा होती हैं, जबकि इमरजेंसी कम होती हैं इसलिए इसको थोड़ा बाद में करेंगे। इससे अस्पतालों में अन्य मरीजों का ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।
जिन्हें बेड की जरूरत नहीं, उनसे खाली करने का अनुरोध
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती एक-एक मरीजों को देखा जा रहा है। दिल्ली के निजी और सरकारी अस्पतालों में वहां के डॉक्टरों की टीम विश्लेषण कर रही हैं कि जिस मरीज में कोरोना के हल्के लक्षण है, और उसे बेड की जरूरत नहीं है, तो उससे अनुरोध किया जाएगा कि वह घर जाकर अपना इलाज कराएं या पास के बैंक्ेवट हॉल में शिफ्ट हो जाएं। उनका सभी से अनुरोध है कि कोरोना के मरीज डॉक्टर की सलाह के मुताबिक उनके साथ सहयोग करें और अस्पताल में बेवजह भर्ती होने की जिद न करें।
कोरोना से ठीक हो चुके लोग प्लाज्मा दान करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन-चार महीने में कोरोना कम हो गया था, लोगों ने प्लाज्मा दान करना बंद कर दिया था और प्लाज्मा की मांग भी बहुत कम हो गई थी, लेकिन अब प्रतिदिन प्लाज्मा की बहुत ज्यादा मांग आ रही है। सब लोगों से निवेदन है कि अगर कोरोना से ठीक हो गए हैं, तो एलएनजेपी, राजीव गांधी या आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज्मा दान करें, ताकि दूसरे मरीजों को बचाया जा सके।