फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: As soon as the school opened children started getting sick

दिल्ली : स्कूल खुलते ही बच्चे होने लगे बीमार, पेट की तकलीफों ने किया परेशान

Sat, 11 Sep 2021 07:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Sep 2021 07:32 AM IST
सार

चिकित्सकों की राय-करीब डेढ़ साल तक घरों में रहने के दौरान थी बच्चों को दिनचर्या नियमित लेकिन बाहर निकलने से खानपान गड़बड़ाया। बाहर के खाने से बचने की सलाह।

विज्ञापन
Delhi news: As soon as the school opened children started getting sick
demo pic...

विस्तार

पिछले काफी समय से बच्चे घरों में थे। अब स्कूल खुलने के बाद उनकी दिनचर्या अब बदल गई है।  बच्चों ने बाहर खानपान भी शुरू कर दिया है। उनकी सेहत पर भारी यह पड़ रहा है। राजधानी के अस्पतालों के  गेस्ट्रोलॉजी विभाग में ऐसे कई बच्चे आ रहे हैं जिन्हें पेट दर्द, आंतों में इंफेक्शन, उल्टी और दस्त की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बरसात के इस मौसम में कई प्रकार के वायरस सक्रिय हो जाते हैं, जो अलग-अलग जगह मौजूद रहते हैं। ऐसे में घर से निकलने के बाद सावधानी बरतते हुए बाहर खाने से परहेज करना चाहिए। 

विज्ञापन


फोर्टिस अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग के निदेशक डॉ. राहुल नागपाल ने बताया कि विभाग में इलाज के लिए पहुंच रहे कई बच्चों में इस समय गेस्ट्रो संबंधी समस्याएं देखी जा रही है। उनको पेट दर्द के साथ पाचन तंत्र में गडबड़ी हो भी रही है। इसका प्रमुख कारण यह है कि अब बच्चों ने बाहर खाना शुरू कर दिया है, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल( पेट से जुड़ी समस्याएं) संक्रमण भी बढ़ गया है। बाहर खाना खाने से यह सब परेशानियां हो रही है।
विज्ञापन


कलावती शरण अस्पताल के डॉक्टर विकास कुमार ने बताया कि वायरल के अलावा बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उल्टी और दस्त की है। पेट खराब होने के कारण ऐसा हो रहा है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। माता-पिता को चाहिए कि घर को हमेशा साफ़ सुथरा रखें। बच्चों को खिलाने से पहले अपने हाथों को साबुन या सेनेटाइजर की मदद से अच्छे से धो लें। ऐसा करने से कोई भी बैक्टीरिया बच्चों में प्रवेश नहीं करेगा और वह इन बीमारियों से बचे रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से फैलता है बैक्टीरिया
एम्स के डॉक्टर युद्धवीर सिंह ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में बैक्टीरिया और वायरस आसानी से फैल सकते हैं। ऐसा खासकर तब होता है जब भोजन में प्रयोग की गई सब्जियां, अनाज या फल अच्छी तरह से धुला हुआ न हो या बच्चों के हाथ गंदे हों। इसके अलावा यदि एक ही थाली में कई दोस्त मिलकर खा रहे हों, तो एक के हाथ में मौजूद बैक्टीरिया भोजन में मिल जाते हैं। ये बैक्टीरिया हाथ के जरिये पेट तक पहुंच जाते हैं। इसके कारण बच्चों के पेट में दर्द और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि बच्चों के हाथ साफ रखें। साथ ही खाना बनाते समय या बाहर खाते समय साफ-सफाई का ख्याल रखें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • खाना खाने के तुरंत बाद बच्चे को पानी न पिलाएं। 
  • खाना खाने के हमेशा आधे घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए।
  • बच्चे को पेट दर्द होने पर पतली चीजें, सूप और ताजी पकी हुई सब्जियां ज्यादा खिलाएं।
  • जिन बच्चों का पेट ज्यादा खराब रहता है, वो तला हुआ और जंक फूड न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed