फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : April 4 morning was the coldest in a decade

दिल्ली का मौसम : एक दशक में सबसे ठंडी रही 4 अप्रैल की सुबह, आज छाए रहेंगे बादल

Mon, 05 Apr 2021 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 04:40 AM IST
सार

  • मौसम साफ रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी
  • गर्मी से आंशिक रूप से राहत मिलेगी

विज्ञापन
Delhi News : April 4 morning was the coldest in a decade
सांकेतिक चित्र,,, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदलते मौसम के दौर में सुबह गुलाबी ठंड का अहसास भी हो रहा है। रविवार की सुबह पिछले एक दशक में 14 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी दर्ज की गई। अगले दो दिन तक दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। इससे गर्मी से आंशिक रूप से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 5 कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 67 फीसदी और न्यूनतम 14 फीसदी रहा। नजफगढ़ 38.3, पालम 37.4 और रिज 37.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दिल्ली में सबसे गर्म रहे। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, इन दिनों मौसम साफ रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। आगामी दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इससे दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम करवट लेगा और धीरे-धीरे दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि होगी। शनिवार को दिल्ली की सुबह पिछले 56 साल में 11 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी दर्ज की गई। इससे पहले, अप्रैल में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


औसत श्रेणी में हवा
हवा रविवार को भी ज्यादातर इलाकों में औसत श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में यह सबसे खराब रही तो नोएडा में सबसे साफ। अगले 24 घंटे में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) यथावत रहने के आसार हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली में एक्यूआई 171 दर्ज हुआ। नोएडा की हवा 142 एक्यआई के साथ सबसे साफ रही।


सफर के अनुसार, राजधानी में गत दिनों आई धूलभरी आंधी का असर पड़ा है। इससे पीएम10 का स्तर अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, इसके बाद भी एक्यूआई बिगड़ने की संभावना नहीं है। पीएम10 पिछले 24 घंटे में 184 और पीएम2.5 73 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed