{"_id":"616c5e4112a902121f5250bf","slug":"delhi-news-aam-aadmi-partys-allegation-bjp-trying-to-sell-novelty-cinema-latest-new-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आम आदमी पार्टी का आरोप- नॉवेल्टी सिनेमा बेचने की कोशिश कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आम आदमी पार्टी का आरोप- नॉवेल्टी सिनेमा बेचने की कोशिश कर रही भाजपा
Sun, 17 Oct 2021 11:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:02 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने रविवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भाजपा निगम की सरकारी सम्पत्तियों को बेचने की योजना पर काम कर रही है। वह एक मैदान के साथ साथ दिल्ली के नॉवेल्टी सिनेमा को भी बेचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
आप प्रवक्ता दुर्गेश पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित नगर निगम सरकारी संपत्तियों को बेचने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी की आपत्ति के बाद कुछ संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगाई गई है, लेकिन आरोप है कि भाजपा शासित निगम अब दिल्ली की पहचान रहे नॉवेल्टी सिनेमा को बेचने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा ने इसे आम आदमी पार्टी की दुष्प्रचार भरी राजनीतिक शरारत करार दिया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने रविवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भाजपा निगम की सरकारी सम्पत्तियों को बेचने की योजना पर काम कर रही है। वह एक मैदान के साथ साथ दिल्ली के नॉवेल्टी सिनेमा को भी बेचने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि उनकी पार्टी की आपत्तियों के कारण कई सम्पत्तियों को बेचने से रोका जा सका है।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने इसे आम आदमी पार्टी की झूठ की राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि भाजपा एमसीडी के दंगल मैदान को बेचने की योजना बना रही है। भाजपा नेता ने कहा कि, यह आरोप बेबुनियाद है। सच्चाई यह है कि यह मैदान दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग के पास सुरक्षित है। इसे ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने के पहले आप नेता इतनी जानकारी कर लेते तो इस तरह के अनर्गल आरोप न लगाते।
विज्ञापन