फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: A strange act of a young man imprisoned in the house for six years

दिल्ली: छह साल से घर में था बंद... लड़कियों को ब्लैकमेल कर मंगाता था आपत्तिजनक तस्वीरें

Fri, 23 Jul 2021 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Jul 2021 04:59 AM IST
सार

  • एप पर झांसा देकर दक्षिण एशियाई देशों की लड़कियों की मंगाई आपत्तिजनक तस्वीर, पर नहीं किया बेजा इस्तेमाल 
  • इंडोनेशिया की लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

विज्ञापन
Delhi news: A strange act of a young man imprisoned in the house for six years
जतिन... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिलशाद गार्डन के जतिन भारद्वाज ने खुद को करीब छह साल से अपने घर में कैद कर रखा था। साल में एक बार वह अपने जन्मदिन पर ही नहाता था। अपने पिता से उसकी छह साल से बात नहीं हुई है। मां से उसका सिर्फ खाने पीने तक का ही ताल्लुक था। इस सब के बीच उसने युवतियों को ब्लैकमेल करने का अजीबोगरीब तरीका निकाल लिया।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह कि ब्लैकमेलिंग के इस धंधे में पैसा ऐंठना उसका मकसद नहीं था। इसकी जगह उसको लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरे मंगाकर अपने मोबाइल में रखने की लत सी थी। इसके लिए उसने अवसाद, तनाव और गरीबी से जूझने वालों के लिए बने ऐप टॉक लाइफ का सहारा लिया। 
विज्ञापन


ऐप के माध्यम से वह दक्षिण एशिया की पीड़ित युवतियों से पहले संपर्क साधता था। बातचीत आगे बढने पर वह लड़कियों को हर महीने 200-300 डॉलर की मदद का भरोसा देता था। इसकी एवज में वह उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मांगता था। फोटो और वीडियो के बदले जब लड़कियां पैसा मांगती थी तो सोशल मीडिया पर अपलोड की धमकी देकर उनकी जुबान बंद करा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोनेशिया की एक लड़की की शिकायत पर जीटीबी एनक्लेव थाना पुलिस ने आरोपी जतिन भारद्वाज (21) को दिलशाद गार्डन से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अब तक 15 लड़कियों से इस एप के जरिए बात कर चुका है और तीन से फोटो और वीडियो मंगवा चुका है। 

जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि इंडोनेशिया की एक पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को खंगाला। फोन बंद था। कॉल डिटेल निकालने के बाद पुलिस ने मोबाइल के मालिक का पता लगाया और जतिन तक पहुंच गई।


पुलिस के मुताबिक जतिन दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है जिसमें लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मौजूद है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed