{"_id":"600b520ae9d6612c3c243917","slug":"delhi-news-a-glimpse-of-the-grand-ram-temple-will-be-seen-in-tableaux-on-rajpath","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपथ पर दिखेगी भव्य राम मंदिर की झलक, परेड में पहली बार लद्दाख की झांकी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपथ पर दिखेगी भव्य राम मंदिर की झलक, परेड में पहली बार लद्दाख की झांकी शामिल
Sat, 23 Jan 2021 04:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 23 Jan 2021 04:00 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर की झांकी...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर दर्शकों को राजपथ पर भव्य राममंदिर की झलक देखने को मिलेगी। राजपथ पर दर्शकों को राममंदिर के साथ केदरानाथ, सिख गुरु का बलिदान, चांदनी चौकी की झांकी भी दिखेगी। खास बात यह है कि पहली बार लदद्ख अपनी झांकी लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली छावनी में शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने झांकियों की जानकारी दी। इस वर्ष 18 राज्यों और केंद्र शसित प्रदेश व मंत्रालयों की झांकी होगी। इसमें उत्तर प्रदेश की झांकी में प्राचीन शहर अयोध्या की धरोहर, भव्य राममंदिर की प्रतिकृति, दीपोत्सव की झलक और पौराणिक ग्रंथ रामायण की विभिन्न घटनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा झांकी के अगले हिस्से में महर्षि वाल्मिकि की एक प्रतिमा तो पीछे मंदिर का प्रारूप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की झांकी में केदारनाथ धाम को दर्शाया गया है। झांकी के अगले भाग में राज्य पशु कस्तूरी मृग भी दिखेगा। झांकी में बारह ज्योतिर्लिगों में से एक बाबा केदार का भव्य मंदिर, मंदिर के पीछे विशालकाय दिव्य शिला होगी।
पंजाब की झांकी में सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के बलिदान को प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी में सिख गुरु के 400वें प्रकाश पर्व भी देखने को मिलेगा।
राफेल से लेकर विक्रांत व 1971 युद्ध अभियान:
परेड़ के दौरान दर्शकों को राफेल से लेकर विक्रांत व 1971 युद्ध अभियान दिखेगा। नौ सेना की झांकी में आईएनएस विक्रांत का मॉडल और 1971 में बांग्लादेश की आजादी के लिए पाकिस्तान केसाथ र्हु भारत की लड़ाई के नौसैन्य अभियानों की झलक दिखेगी।
-श्रम सुधारों में आत्मविश्वास व सशक्त कामगार की झलक:
श्रम और रोजगार मंत्रालय अपनी झांकी में सरकार द्वारा पिछले दिनों श्रम सुधारों को दर्शाएगा। इसमें मेहनत का सम्मान और अधिकार एक समान का संदेश होगा। इसमें स्वस्थ श्रमिक, स्वच्छ भारत का संदेश भी यि जाएगा।