फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : 50 AIIMS employees corona infected, operation theater closed

एम्स के 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, ऑपरेशन थिएटर बंद, सर्जरी केवल गंभीर मरीजों की

Fri, 09 Apr 2021 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Apr 2021 04:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : 50 AIIMS employees corona infected, operation theater closed
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसकी चपेट में अस्पतालों के कर्मचारी तेजी से बड़ी संख्या में आ रहे हैं। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 50 से ज्यादा कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने का खुलासा हुआ है। पिछले एक सप्ताह में 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। खबर है कि इनमें कई डॉक्टर ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अस्पताल के मेडिसिन विभाग में कुछ डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। वहीं सर्जरी विभाग के कई डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने की वजह से ही एम्स प्रबंधन ने ऑपरेशन थिएटर बंद करने का फैसला लिया है। यहां सिर्फ इमरजेंसी मामलों में ही सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन


एम्स निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया की निगरानी में हुई बैठक में डॉक्टरों ने कहा कि दिल्ली के हालात बिगड़ चुके हैं। हर दिन हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य क्षेत्र को बचाना भी जरूरी है। इसलिए पहले से तय ऑपरेशन को अनिश्चितकाल के लिए रोकना जरूरी है। इस पर बैठक में फैसला हुआ कि शनिवार से एम्स में ऑपरेशन थियेटर बंद कर दिए जाएंगे। केवल उन्हीं मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा जिनकी जान को जोखिम है और चिकित्सीय तौर पर उनका ऑपरेशन करना तत्काल जरूरी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद प्रबंधन ने सभी विभागों को यह आदेश जारी कर दिया। दो दिन पहले ही एम्स ने ऑफलाइन ओपीडी पंजीयन पर रोक लगाई है। अभी केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनके पास पहले से अपॉइनमेंट है। नए रोगियों को भी सीमित संख्या में अपॉइंटमेंट दिया जा रहा है। 


दरअसल राजधानी में एक बार कोरोना वायरस ने गति पकड़ ली है। 2 मार्च 2020 को दिल्ली में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद से अब तक तीन-तीन बार संक्रमण की लहर देखने को मिल चुकी है। जबकि चौथी लहर का सामना वर्तमान में करना पड़ रहा है। आंकड़ों की मानें तो 31 मार्च तक राजधानी में 2.71 फीसदी सैंपल संक्रमित मिल रहे थे लेकिन अब यह संक्रमण दर आठ फीसदी से भी अधिक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed