फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: 40-storey twin tower to be built at New Delhi railway station

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनेगा 40 मंजिला ट्विन टावर, रेल मंत्री का दावा- दुनिया में बनेगा मिसाल

Thu, 04 Feb 2021 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Feb 2021 05:35 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: 40-storey twin tower to be built at New Delhi railway station
प्रस्तावित मॉडल... - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाले समय में दुनिया के लिए मिसाल बनने जा रहा है। स्टेशन परिसर में 40 मंजिला ट्विन टावर बनेगा। वहीं, विशाल गुंबद इसमें निखार लाएंगी। स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े प्रोजेक्ट में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन (आरएफक्यू) खुलते ही नौ कंपनियां सामने आई हैं। यह कंपनियां अब तकनीकी मूल्यांकन से गुजरेंगी। अगले चरण में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से पूरे विश्व में मिसाल पेश करेगा। मल्टीमोड ट्रांस्पोर्ट सिस्टम का बेहतर विकास किया जाएगा, ताकि आसानी से यात्रियों का आवागमन हो सके।
विज्ञापन


यह एनसीआर की पहली योजना है जिसे ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) कांसेप्ट पर पुनर्विकसित किया जाएगा। इसे डिजाइन-बिल्ड फाइनेंस ऑपरेट ट्रांसफर (डीबीएफओटी) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। अगले चार साल में इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण के वाइस-चेयरमैन वेद प्रकाश डुडेजा ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास महत्वाकांक्षी परियोजना है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टेकहोल्डर्स को आकर्षित किया है। 

40 मंजिला ऊंचे ट्विन टावर बनेंगे
नई दिल्ली स्टे शन परिसर में 40 मंजिला ऊंचा ट्विन टावर का निर्माण किया जाएगा जो दूर से ही इसकी भव्यता को पेश करेंगे। यह दिल्ली के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र कनॉट प्लेस से काफी नजदीक है लिहाजा स्टेशन विभिन्न नई सुविधाओं से सुसज्जित होगा। गुंबद के आकार की टर्मिनल बिल्डिंग होगी जिसमें दो-आगमन और दो-प्रस्थान होंगे। स्टेशन के दोनों तरफ दो मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (एमएमटीएच) का निर्माण किया जाएगा।

40 मंजिल ऊंचे ट्विन टावर  में होटल, कार्यालय और पोडियम होंगे।  हाई स्ट्रीट खरीदारी के साथ पैदल यात्रियों के लिए अलग मार्ग शामिल होंगे। परिवहन एकीकरण और विकास के लिए स्टेशन को एक बहु-मॉडल केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। पैदल यात्री आवाजाही, साइकिल ट्रैक, ग्रीन ट्रैक और गैर-मोटर चालित वाहन को प्रस्तावित विकास योजना में एकीकृत किया गया है।

स्टेशन मास्टर प्लान एरिया 120 हेक्टेयर 
स्टेशन का विकास मल्टी-मॉडल परिवहन एकीकरण की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। स्टेशन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो के माध्यम से आईजीआई एयरपोर्ट और दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के माध्यम से दिल्ली एनसीआर के साथ जुड़ा है। स्टेशन के दोनों तरफ डीटीसी बस स्टॉप भी हैं।


स्टेशन का मास्टर प्लान एरिया लगभग 120 हेक्टेयर का है, जिसमें से 88 हेक्टेयर को फेज-1 में शामिल किया गया है। इसमें कमर्शियल जिसमें रेजीडेंसियल साइट्स, कॉलोनी पुनर्विकास, स्टेशन पुनर्विकास और मल्टी फंक्शनल कॉप्लेक्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed