{"_id":"626abfcd15625e52770dc62b","slug":"delhi-new-corona-case-1490-and-2-deaths-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 1490 मामले, दो मरीजों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 1490 मामले, दो मरीजों की मौत
Thu, 28 Apr 2022 09:54 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 28 Apr 2022 09:54 PM IST
सार
दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 1490 नए मामले सामने आए हैं। 1070 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी मिली।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को बीते 24 घंटे में 1490 नए मामले सामने आए हैं। 1070 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी मिली। दो मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 5250 हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच एक राहत भरी खबर ये है कि यहां अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है। दिल्ली में भले ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही हो, लेकिन संक्रमण के चलते बहुत कम लोग ही अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछे गए तो उन्होंने कुछ ऐसा ही जवाब दिया।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में इस वक्त करीब 5000 सक्रिय मरीज हैं, लेकिन इनमें से बहुत कम अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे पास दिल्ली में 10 हजार बेड की सुविधा है, जिसमें से केवल 100 बेड ही भरे हुए हैं। इसके साथ ही हम हर नागरिक को बूस्टर डोज लगवाने की भी तैयारी कर रहे हैं। इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन